उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध जहां आमजन में चिंता बढ़ा रहे हैं वहीँ सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी को भी झलका रहे हैं।आए दिन उत्तरप्रदेश में हत्या के कई मामले सामने आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला गोरखपुर से सामने आया हैं जिसमें धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। छानबीन चल रही है जल्द ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![गोरखपुर : सड़क के किनारे मिला शव, धारदार हथियार से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस news,latest news,crime news,murder news,dead body,gorakhpur,uttar pradesh]()
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने खून से लथपथ सिर के बल सड़क के किनारे पड़ा एक 35 वर्षीय शख्स का शव देखा। उसके दाहिने हाथ पर भी गंभीर चोटें आई थीं। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सहजनवां और घघसरा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। काफी देर तक पूछताछ के बाद भी युवक की पहचान संत कबीर नगर जिले के कटिबंध गांव निवासी बालेंद्र सिंह के रूप में हुई। उसके पॉकेट से मिले एक पर्स में 250 रुपए रखे हुए थे। युवक लाल रंग का हाफ टी शर्ट एवं नीले रंग का जींस पहना हुआ था। उक्त संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष देवेंद्र लाल ने कहा की मृतक की पहचान बालेंद्र सिंह के रूप में हुई है।