न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा में आतंकी हमला, CRPF के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया, एक जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के सर्कुलर रोड पर आतंकियों ने रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हमला किया है। CRPF के गश्ती दल को आईईडी ब्लास्ट के जरिये निशाना बनाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 9:21:32

पुलवामा में आतंकी हमला, CRPF के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया, एक जवान जख्मी

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के सर्कुलर रोड पर आतंकियों ने रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर हमला किया है। CRPF के गश्ती दल को आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) के जरिये निशाना बनाया गया है। इसके बाद फायरिंग कर दी। हमले में एक जवान जख्मी हो गया। हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आतंकी बड़ा नुकसान पहुंचाना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। बताया जा रहा है कि अज्ञात आतंकियों ने सुबह करीब 7:40 बजे आतंकियों ने सीआरपीएफ दल को निशाना बनाने की कोशिश की। आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए रोड के किनारे विस्फोटक लगा रखा था। हमले की घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

4 दिन पहले भी हुआ था हमला

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में बुधवार को सीआरपीएफ की पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था और तीन जख्मी हुए थे। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। मारे गए व्यक्ति के साथ उनका तीन साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया था।

असल में, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के अभियान से आतंकी बौखलाए हुए हैं। लिहाजा वो सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। जम्मू कश्मीर में स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। कश्मीर के किसी न किसी इलाके में हर दिन आतंकी मुठभेड़ हो रही है। शनिवार को कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए थे।

मई में ऐसा ही हमला नाकाम किया था

सुरक्षाबलों ने 28 मई को एक ऐसे ही हमले को नाकाम किया था। उन्हें बांदीपोरा जिले में राजपुरा रोड पर शादीपुरा के पास एक सफेद सेंट्रो कार मिली थी, जिसमें आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिली थी। कार के अंदर ड्रम में विस्फोटक रखा था। खबर लगते ही सुरक्षाबलों ने आसपास का इलाका खाली करा लिया। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वाड ने कार को उड़ा दिया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि कार में करीब 40-50 किलो विस्फोटक था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका