न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : नाडा के राडार पर होंगे ऑरेंज, पर्पल कैप के दावेदार, लिए जाएंगे सैंपल

इस बार दर्शकों के साथ ही ऐसी खिलाड़ियों पर नाडा की नजर भी होगी और इनके डोप सैंपल लिए जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 11:06:12

IPL 2020 : नाडा के राडार पर होंगे ऑरेंज, पर्पल कैप के दावेदार, लिए जाएंगे सैंपल

कोरोना के इस कहर में इस बार आईपीएल 2020 देश से बाहर UAE में कराया जा रहा हैं जिसका आगाज 19 सितंबर से CSK और MI के मैच के साथ होगा। हर बार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज, पर्पल कैप से नवाजा जाता हैं। इस बार दर्शकों के साथ ही ऐसी खिलाड़ियों पर नाडा की नजर भी होगी और इनके डोप सैंपल लिए जाएंगे। पूरे आईपीएल में कुल 50 सैंपलों में से 30 सैंपल उन क्रिकेटरों के लिए जाएंगे जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अन्य 20 सैंपल आईपीएल में खेले जाने वाले मैचों के दौरान लिए जाएंगे। मैंच के दौरान किन क्रिकेटरों का सैंपल लेना है। इसका फैसला लॉटरी के जरिए किया जाएगा। कुछ मैचों का चयन कर दोनों टीमों के एकदाश का नाम डालकर पर्ची निकाली जाएगी। दोनों टीमों के जिस एक-एक क्रिकेटर का नाम निकलेगा उसका डोप सैंपल लिया जाएगा।

हालांकि नाडा महानिदेशक इस बात से इंकार करते हैं कि इन कंपटीशन सैंपलों की संख्या काफी है। उनका कहना है कि इन सैंपलों से एंटी डोपिंग का उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिल जाएगी। हालांकि पिछले कुछ आईपीएल में 100 से 120 तक सैंपल लिए गए हैं।

ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब क्रिकेटरों के सैंपलों को टेस्टिंग केलिए स्पेन की बार्सिलोना लैब भेजा जा रहा है। हालांकि नाडा चाहता था कि सैंपलों की टेस्टिंग दोहा लैब में हो, जो प्रति सैंपल 120 अमेरिकी डॉलर टेस्टिंग का खर्च लेती है, लेकिन नाडा इस बार आईपीएल में यूएई एंटी डोपिंग एजेंसी के साथ मिलकर सैंपलिंग को अंजाम दे रही है।

यूएई की टेस्टिंग के लिए करार दोहा के साथ न होकर बार्सिलोना के साथ है। हालांकि टेस्टिंग, सैंपलिंग, स्थानीय ट्रेवलिंग का सारा खर्च बीसीसीआई वहन करेगा। यही नहीं 14 दिनों के एकांतवास से बचने के लिए नाडा की टीम सीधे अबुधाबी न जाकर दुबई जाएगी। वहां उसे सात दिनों का एकांतवास बिताना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका