न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP Vs RCB / केएल राहुल का स्कोर भी पार नहीं कर सकी बेंगलुरु, 97 रनों से जीता पंजाब

आईपीएल के 13वें सीजन के 6वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 97 रन से हरा दिया। पंजाब के 206 रन के स्कोर का पीछा करती हुई आरसीबी की टीम 17 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 11:57:40

KXIP Vs RCB / केएल राहुल का स्कोर भी पार नहीं कर सकी बेंगलुरु, 97 रनों से जीता पंजाब

आईपीएल के 13वें सीजन के 6वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 97 रन से हरा दिया। पंजाब के 206 रन के स्कोर का पीछा करती हुई आरसीबी की टीम 17 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। आईपीएल के इस सीजन का पहला शतक पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने जड़ा। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। राहुल (132) के अलावा मयंक अग्रवाल ने 26, निकोलस पूरन ने 17 और करुण नायर ने नाबाद 15 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल (5) इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके। वहीं बेंगलुरु की ओर से शिवम दुबे ने 2 और यजुवेंद्र चहल ने 1 विकेट लिया। आईपीएल में पंजाब की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2011 में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 76 रन से हराया था। टीम ने 111 रन की सबसे बड़ी जीत आरसीबी के खिलाफ 2011 में ही दर्ज की थी।

आरसीबी की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने 28, एरॉन फिंच ने 20 और शिवम दुबे ने 12 रन बनाए। वहीं पंजाब की ओर से रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा शेल्डन कॉटरेल को 2 विकेट, मोहम्म्द शमी और ग्लेन मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला। बेंगलुरु की शुरुआत बहुत ही खराब रही। उसके 3 विकेट महज 4 रन पर ही गिर गए। देवदत्त पडिक्कल (1) को पहले ही ओवर में पवेलियन वापस भेजा। इसके बाद जोश फिलिप (0) भी कुछ खास नहीं कर सके और अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी का शिकार बने।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली को शेल्डन कॉटरेल ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट कराया। कोहली 5 बॉल पर 1 रन ही बना सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?