न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में बढ़े कोरोना के मरीज, संक्रमितों की संख्या 2500 के पार, तब्‍लीगी जमात से जुड़े मामलों का केंद्र बनी दिल्‍ली

दिल्‍ली इसका केंद्र बनती जा रही है, जहां बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 141 नए मामले सामने आए। इनमें 129 मरकज से जुड़े हैं। दिल्ली में मामले बढ़कर 293 तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Apr 2020 10:46:43

देशभर में बढ़े कोरोना के मरीज, संक्रमितों की संख्या 2500 के पार, तब्‍लीगी जमात से जुड़े मामलों का केंद्र बनी दिल्‍ली

देशभर में कोराना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच तब्‍लीगी जमात इसके एक बड़े सोर्स के रूप में सामने आया है। दिल्‍ली इसका केंद्र बनती जा रही है, जहां बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 141 नए मामले सामने आए। इनमें 129 मरकज से जुड़े हैं। दिल्ली में मामले बढ़कर 293 तक पहुंच गई है। जिनमें 182 तब्‍लीगी जमात से जुड़े हैं। वहीं, देशभर में बीते 24 घंटों के दौरान 458 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 2517 हो गई है, जबकि 70 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है।

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच तब्‍लीगी जमात पर उंगली उठ रही है। निजामुद्दीन मरकज से बीते तीन दिनों में बाहर निकाले गए लोगों द्वारा अस्पतालों और क्‍वारंटीन सेंटर्स में डॉक्‍टर व कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

तमिलनाडु में सबसे अधिक मामले

इस बीच स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने भी देश में कोरोना के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी का ठीकरा तब्‍लीगी जमात पर फोड़ा है और कहा कि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के जो मामले आए हैं, उनमें 400 से अधिक निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, विभिन्‍न राज्‍यों व केंद्र शासित क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण के जो मामले सामने आए हैं, उनमें 400 से अधिक तब्‍लीगी जमात से जुड़े हैं। इनमें सबसे अधिक मामले तमिलनाडु से सामने आए हैं, जहां संक्रमण के कुल 309 मामलों से 264 ऐसे लोग हैं, जिन्‍होंने बीते माह निजामुद्दीन मरकज में तब्‍लीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्‍सा लिया था। तमिलनाडु में गुरुवार को 75 नए मामले सामने आए, जिनमें से 74 ऐसे हैं, जो निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे।

अन्‍य राज्‍यों से भी सामने आए मामले

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में तब्‍लीगी जमात से जुड़े कोरोना वायरस के जो मामले सामने आए हैं, उनमें सबसे अधिक तमिलनाडु और दिल्‍ली से सामने आ रहे हैं। राजस्‍थान (13), अंडमान एवं निकोबार (9), पुडुचेरी (2), जम्‍मू कश्‍मीर (22), तेलंगाना (33), आंध्र प्रदेश (67), असम (16) से भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो तबलीगी जमात से जुड़े हैं। कई अन्‍य लोगों की भी जांच की जा रही है, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्‍या में और इजाफा हो सकता है। इस मामले में तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम 1897, के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर