न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के नए रूप का खौफ, ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी फ्लाइट्स 31 दिसंबर तक सस्‍पेंड

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद भारत सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाए हैं। सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाने का फैसला लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 3:45:38

कोरोना के नए रूप का खौफ, ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी फ्लाइट्स 31 दिसंबर तक सस्‍पेंड

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद भारत सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाए हैं। सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाने का फैसला लिया है। यह बैन 22 दिसंबर रात 11:59 बजे 31 दिसंबर रात 11:59 बजे तक रहेगा। जो लोग कल तक भारत आएंगे उनका एयरपोर्ट पर ही RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। सरकार ने यह कदम यूके में नए स्‍ट्रेन के सामने आने से उपजे हालात को देखते हुए लिया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इसे लेकर एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक बुलाई थी। जिसके बाद यूके से आने वाले उड़ानों पर अस्‍थायी रोक लगाने का फैसला हुआ। दिल्‍ली और राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों ने भी केंद्र से ऐसा फैसला करने को कहा था। आपातकालीन बैठक में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि और अन्य लोग शामिल हुए।

बता दे, ब्रिटेन में कोरोना वायरस का बदला हुआ रूप पाया गया है। इसे VUI-202012/01 नाम दिया गया है। आशंका है कि यह पहले वाले वायरस से 70% ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला है। इससे भारत में भी दहशत का माहौल है। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इसे लेकर अलर्ट है।

एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्‍ट अनिवार्य

ऐहतियात के तौर पर, सभी ट्रां‍जिट फ्लाइट्स में यूके से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट्स पर अनिवार्य रूप से टेस्‍ट कराना होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह फैसला कोविड के नए स्‍ट्रेन को भारत में फैलने से रोकने के लिए किया है। 22 दिसंबर की रात 11:59 बजे से पहले टेकऑफ कर चुकी फ्लाइट्स या उससे पहले टेकऑफ करने वाली फ्लाइट्स के यूके पैसेंजर्स को भारत में RT-PCR टेस्‍ट कराना होगा।

विपक्ष ने भी कहा था - फ्लाइट्स बंद की जाएं

सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया है। केजरीवाल ने लिखा कि UK में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को UK की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है। भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और UK, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट तुरंत बैन करनी चाहिए। राजस्थान के सीएम ने लिखा कि भारत को अन्य देशों के साथ भी किसी तरह की मूवमेंट पर सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही अगर वायरस के नए स्ट्रेन का कोई मामला आता है, तो मेडिकल एक्सपर्ट को तैयार रहना चाहिए।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 19 दिसंबर को घोषणा की थी कि वायरस के नये वैरिएंट के फैलने की क्षमता 70% ज्यादा हो सकती है। उनके स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने कहा कि नया वैरिएंट 'नियंत्रण से बाहर' है। यह खबर आते ही सऊदी अरब और कई यूरोपीय देशों- इटली, बेल्जियम, फ्रांस और नीदरलैंड ने यूके से आने और जाने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर