In 1st phase of #COVID19Vaccination free #vaccine shall be provided across the nation to most prioritised beneficiaries that incl 1 crore healthcare & 2 crore frontline workers
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज पूरी प्रक्रिया वास्तविक वैक्सीनेशन ड्राइव जैसी है, सिर्फ लोगों को ओरिजनल वैक्सीन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीन देने के बाद कुछ विपरित प्रभाव लोगों पर पड़ता है तो स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए भी जरूरी तैयारियां कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पहले निजी और सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जाएगा। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का टीका दिया जाएगा, फिर नंबर आएगा वैसे लोगों का जिनकी उम्र 50 साल से कम है, लेकिन वे किसी बीमारी के शिकार हैं।
Details of how further 27 cr priority beneficiaries are to be vaccinated until Jul













