न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Covid19 Vaccine: कनाडा ने दो वैक्सीन को दी मंजूरी, अगले सप्‍ताह से लोगों के लिए होगी उपलब्ध

ब्रिटेन और बहरीन के बाद कनाडा वैक्‍सीन को मंजूरी देने वाला तीसरा देश बन गया है। बुधवार को कनाडा ने दो कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) को मंजूरी दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Dec 2020 10:07:53

Covid19 Vaccine: कनाडा ने दो वैक्सीन को दी मंजूरी, अगले सप्‍ताह से लोगों के लिए होगी उपलब्ध

ब्रिटेन और बहरीन के बाद कनाडा वैक्‍सीन को मंजूरी देने वाला तीसरा देश बन गया है। बुधवार को कनाडा ने दो कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) को मंजूरी दे दी है। इसमें फाइजर इंक और बायोएनटेक एसइ कंपनियां शामिल हैं। कनाडा में एक अस्थायी दवा समीक्षा प्रणाली है जो अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन के आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के समान है। कनाडा के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कहा कि सबूत के आधार पर वैक्सीन की मंजूरी दी गई है। यह काफी सुरक्षित, प्रभावी और अच्छी गुणवत्ता वाली वैक्‍सीन है। कनाडा को इस महीने 5 लाख 49 हजार वैक्सीन की खुराक दी मिलेगी और मार्च तक 40 लाख वैक्सीन के डोज उपलब्ध हो पाएगी। वैक्‍सीन को शुरू में 16 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में उपयोग के लिए अधिकृत किया गया है। कनाडा में अगले सप्‍ताह से कोरोना वैक्‍सीन लगने का रास्‍ता साफ हो गया है।

कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा- 'कनाडा के लोग विश्वास कर सकते हैं कि जो हमारे पास मजबूत निगरानी व्यवस्था है उसके जरिए कड़ी समीक्षा प्रक्रिया की गई है। जैसे ही यह वैक्सीन बाजार में आ जाएगी हेल्थ कनाडा और पब्लिक हेल्थ एजेंसी ऑफ कनाडा बेहद करीब से इस वैक्सीन की निगरानी करेगी और अगर कोई चिंता की बात सामने आती है तो कदम उठाने से नहीं झिझकेगी।'

गौरतलब है कि फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को अमेरिकी नियामकों ने प्रभावी पाया है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने विश्लेषण ऑनलाइन पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है कि फाइजर (Pfizer ) की वैक्सीन कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बहुत सुरक्षित और प्रभावी है। वैक्सीन को लेकर यह पहला विस्तृत विश्लेषण है। एफडीए ने यह विश्लेषण ऐसे समय पोस्ट किया है, जब ब्रिटेन समेत कई देशों ने फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन लगानी शुरू कर दी है।

हालांकि एफडीए गुरुवार को एक विज्ञान अदालत बुलाएगी, जिसमें इस बारे में बहस होगी कि टीके की खुराक के समर्थन में आंकड़े वास्तव में कितने प्रभावशाली हैं। स्वतंत्र विज्ञानियों का एक दल एफडीए के पहले विश्लेषण का अध्ययन करेगा और इस बात की सिफारिश करेगा कि क्या वैक्सीन लाखों अमेरिकियों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं। एफडीए समीक्षा के बाद कुछ दिनों में फैसला सुना सकता है। अगर वैक्सीन को एफडीए की हरी झंडी मिल जाती है तो सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिग होम में भर्ती लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि फाइजर वैक्सीन की सबसे पहले ब्रिटेन में अपने यहां पर इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है। वहां पर मंगलवार से बड़ी तादाद में लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा फाइजर के वैक्सीन के इस्तेमाल की बहरीन ने भी अपने यहां पर इजाजत दे दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत