न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पॉजिटिव ब्रिटेन PM बोरिस जॉनसन की तबीयत बिगड़ी, आइसोलेशन वार्ड से भेजे गए ICU में

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 1

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 8:03:24

कोरोना पॉजिटिव ब्रिटेन PM बोरिस जॉनसन की तबीयत बिगड़ी, आइसोलेशन वार्ड से भेजे गए ICU में

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 10 दिन पहले बोरिस जॉनसन के कोरोना से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें डाउनिंग स्ट्रीट में क्वारंटीन किया गया था। रविवार की शाम 5 अप्रैल को उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ने पर 6 अप्रैल की शाम छह बजे उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में भेज दिया गया। विदेश मंत्री डॉमिनिक राब फिलहाल पीएम जॉनसन की जगह कामकाज देखेंगे।

डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया, 'सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई है, और उनकी मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है।'

रविवार को ब्रिटिश पीएमओ ने भी जानकारी देते हुए कहा था, 'उन्हें एक अस्पताल नें डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराया गया है, हालांकि इमर्जेंसी की कोई स्थिति नहीं हैं और जॉनसन ही सरकार के मुखिया के तौर पर काम करते रहेंगे।' पीएमओ ने इसे ऐहतियाती कदम बताया था। आइसोलेशन के दौरान भी ब्रिटिश पीएम ने अपना जरूरी कामकाज जारी रखा था और कई वीडियो संदेश भी जारी किए थे। शुक्रवार को ही जारी एक वीडियो मेसेज में 55 वर्षीय जॉनसन ने जनता को बताया था कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

पत्र लिखकर किया आगाह

बता दें कि कोरोना वायरस से पीड़ित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने देश के 3 करोड़ परिवारों को पत्र लिखकर उन्हें आगाह किया था कि वे अपने घर में ही रहें अन्यथा हालात बिगड़ सकते हैं। कोरोना पॉजिटव पाए गए बोरिस जॉनसन इन दिनों 'सेल्फ आइसोलशन' में हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बोरिस जॉनसन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'निश्चिंत रहें पीएम बोरिस जॉनसन। आपके जल्द अस्पताल से बाहर आने और पूरी तरह स्वस्थ होने की आशा करता हूं।' उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी लगातार मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्षों से संपर्क में हैं और कोरोना वायरस से लड़ाई में सहयोग दे रहे हैं।

जॉनसन की मंगेतर में भी कोरोना के लक्षण

बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स भी कोरोना वायरस जैसे लक्षण महसूस कर रही हैं। हालांकि साइमंड्स ने बताया है कि उनका टेस्ट नहीं हुआ है और वह एक हफ्ते से आराम कर रही हैं। पिछले हफ्ते पीएम जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से साइमंड्स फिलहाल उनसे अलग रही हैं।

इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। क्लेरेंस हाउस ने घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस का टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर