न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / BSF के जवान की कोरोना से मौत, अब तक तीन की गई जान

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई है। एएनआई ने जवान की मौत को लेकर ट्वीट भी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 6:44:33

दिल्ली / BSF के जवान की कोरोना से मौत, अब तक तीन की गई जान

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वजह से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई है। एएनआई ने जवान की मौत को लेकर ट्वीट भी किया है। अब तक कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण की वजह से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के तीन जवानों की मौत हो चुकी है। बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक, जवान को कमजोरी और खांसी की शिकायत हो रही थी। इसके बाद उन्हें 5 जून को दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। संक्रमण की वजह से बुधवार को कांस्टेबल की मौत हो गई। उन्हें दिल्ली पुलिस के साथ तैनात किया गया था। मालूम हो कि दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पीआरओ अमानतुल्ला की कोरोना वायरस से मौत की खबर भी आ चुकी है।

दिल्ली सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 1 हजार 366 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हजार 309 हो गई है। वहीं, एक दिन में 504 कोरोना संक्रिमत मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब तक कुल 11 हजार 861 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 7 कोरोना मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 905 हो गया है। जबकि अभी कुल 18 हजार 543 एक्टिव केसेज हैं। वहीं, 14 हजार 556 संक्रमित लोगों को होम आइशोलेशन किया गया है। उन मरीजों का घर पर ही इलाज हो रहा है। अभी तक दिल्ली में 2 लाख 61 हजार 79 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका

दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ