न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुपचुप तरीके से लोगों को कोरोना वैक्सीन दे रहा है चीन, बताने पर कार्रवाई की चेतावनी

कई कंपनियों के स्टाफ को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने कंपनी के मैनेजमेंट के अलावा किसी को इसके बारे में बताया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 11:33:14

गुपचुप तरीके से लोगों को कोरोना वैक्सीन दे रहा है चीन, बताने पर कार्रवाई की चेतावनी

पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों के मन में बस यही सवाल है कि कोरोना की वैक्सीन आखिर कबतक आएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 150 से अधिक कोरोना की वैक्सीन वर्तमान में विकसित की जा रही हैं, जिनमें लगभग 44 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायर के चरण में हैं और 11 आखिरी चरण के परीक्षण के दौर से गुजर रही हैं। लेकिन इस सबके बीच खबर आ रही है कि चीन गुपचुप तरीके से अब तक अपने लाखों लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दे चुका है। लेकिन चीन में वैक्सीन की खुराक पाने वाले लोगों से वैक्सीनेशन की जानकारी सीक्रेट रखने को कहा जा रहा है। कई कंपनियों के स्टाफ को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने कंपनी के मैनेजमेंट के अलावा किसी को इसके बारे में बताया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

latimes.com की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंपनियों में काम करने वाले लोगों को ये जानकर हैरानी हुई थी कि वैक्सीन लगवाने की जानकारी सीक्रेट रखनी है। एक व्यक्ति ने इस बात का डर भी जताया कि अगर कुछ गलत हो गया तो फिर क्या होगा? व्यक्ति को डर था कि ऐसी स्थिति में कौन जिम्मेदारी लेगा? नाम नहीं बताने की शर्त पर एक चीनी शख्स ने कहा कि क्लिनिकल ट्रायल में शामिल लोगों को मॉनिटर किया जा रहा है, लेकिन विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई है उनकी निगरानी नहीं की जा रही है।

हालांकि, चीन में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप की वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। बता दें कि यह ग्रुप चीन की सरकारी कंपनी सिनोफार्म का हिस्सा है। सिनोफार्म अपनी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल यूएई, पेरू, मोरक्को और कई अन्य देशों में कर रही है। अब तक इस कंपनी की वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल पूरे नहीं हुए हैं।

सितंबर में चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप ने कहा था कि क्लिनिकल ट्रायल के बाहर करीब 3.5 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है। चीन की मिलिट्री ने भी जून में कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू कर दिया था।

यह है पूरी दुनिया का हाल

पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 4.51 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 28 लाख 89 हजार 441 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.83 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। इटली में 24 घंटे में रिकॉर्ड 26,831 संक्रमित मिले और 217 लोगों की जान गई। देश में मरीजों की संख्या 6.16 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 38,122 लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन पहले बुधवार को यहां 24,991 मरीज मिले थे, जो कि रिकॉर्ड ही था। वहीं, फ्रांस में गुरुवार को कोरोना के 47,637 मामले सामने आए और 235 लोगों की जान गई। इससे पहले यहां सबसे ज्यादा 52,010 मामले 25 अक्टूबर को मिले थे। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने देश में वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया है। पोलैंड में गुरुवार को 20,156 संक्रमित मिले। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या तीन लाख के पार हो गई। यहां कुल केस 3,19,205 हो गए हैं। 24 घंटे में 301 लोगों की जान गई। मरने वालों की संख्या 5,149 हो गई है।

यूरोप के देश संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं। फ्रांस ने एक महीने का सख्त लॉकडाउन लगाया। जर्मनी ने पार्शियल यानी आंशिक लॉकडाउन का ऐलान किया। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जल्द ही एंजेला मर्केल सरकार सख्त लॉकडाउन लगाने जा रही है। इसकी वजह देश में बढ़ता संक्रमण और लोगों का सावधानी न बरतना है। सरकार की कोशिश है कि संक्रमण एक घर से दूसरे घर तक न पहुंच सके। 10 लोगों से ज्यादा एक स्थान पर नहीं जुट सकेंगे। कुल 16 शहरों में सख्त प्रतिबंध रहेंगे। सरकार ने कहा है कि बहुत जरूरी न होने पर लोग यात्रा करने से बचें। इसकी वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत