Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, पहले से रजिस्टर्ड व्यक्ति को ही लगेगा टीका, जाने Vaccination से जुड़ी हर बात

केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के लिए राज्यों को गाइडलाइन भेजी है। केंद्र से भेजे गए दस्तावेज में कहा गया कि लोगों के बीच वैक्सीन से जुड़ी सभी तरह की जानकारी समय रहते पहुंचाई जानी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 10:01:26

वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, पहले से रजिस्टर्ड व्यक्ति को ही लगेगा टीका, जाने Vaccination से जुड़ी हर बात

केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के लिए राज्यों को गाइडलाइन भेजी है। केंद्र से भेजे गए दस्तावेज में कहा गया कि लोगों के बीच वैक्सीन से जुड़ी सभी तरह की जानकारी समय रहते पहुंचाई जानी चाहिए। गाइडलाइन के मुताबिक, हर दिन एक बूथ पर 100 से 200 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीनेशन के बाद 30 मिनट तक मॉनीटरिंग की जाएगी ताकि किसी रिएक्शन का पता लगाया जा सके। गाइडलाइन के मुताबिक, प्राथमिकता के आधार पर केवल उन लोगों को ही वैक्सीन दी जाएगी, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। पहले फेज में करीब 30 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
वैक्सीनेशन के लिए गाइडलाइन

- गाइडलाइन के मुताबिक, कोविड वैक्सीन (covid vaccine) इंटेलीजेंस नेटवर्क सिस्टम कोविन के जरिए रजिस्टर्ड लोगों को ट्रैक किया जाएगा और इसके साथ ही एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन की रियल टाइम इन्फर्मेशन हासिल की जाएगी।
- पहले से रजिस्टर्ड व्यक्ति का ही वैक्सीनेशन होगा। ऑन द स्पॉट वैक्सीनेशन का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
- कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) पहले हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 साल से ऊपर के लोग और 50 साल के ऊपर के ऐसे लोग जो पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें दी जाएगी। इसके अलावा बाकी आबादी को संक्रमण और वैक्सीन की उपलब्धता के लिहाज से वैक्सीन दी जाएगी।
- राज्यों को एक जिले में एक ही वैक्सीन मैन्युफैक्चरर की वैक्सीन अलॉट करने को कहा गया है ताकि फील्ड में अलग-अलग तरह की कोविड वैक्सीन मिक्स न हो सकें।
- 50 साल आयुवर्ग की सीमा को आगे 50 से 60 साल और 60 साल से ऊपर में भी बांटा जाएगा। इन्हें चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन दी जाएगी। 50 साल से ऊपर या उससे ज्यादा आयु के लोगों की पहचान के लिए लेटेस्ट लोकसभा और विधानसभा चुनाव सूची का इस्तेमाल किया जाएगा। - पहले फेज के तहत 30 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन की योजना है।
- वैक्सीन ले जाने वाले वाहन, वैक्सीन की शीशी और आइस पैक को सीधे सूर्य की रोशनी से बचाने के लिए प्रबंध किए जाएंगे।
- 12 तरह के फोटो आईडेंटिटी दस्तावेजों का इस्तेमाल कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए किया जाएगा। इनमें वोटर आईडी, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं।
- वैक्सीन वॉइल मॉनीटर्स नहीं हो सकते हैं और शीशी पर डेट ऑफ एक्सपायरी भी नहीं लिखी हो सकती है। लेकिन, इससे वैक्सीनेशन पर प्रभावित नहीं होना चाहिए।
- वैक्सीनेशन का सेशन खत्म होने के बाद सभी अनओपन वैक्सीन की शीशियों को आइसपैक में रखकर डिस्ट्रिब्यूटिंग कोल्ड चेन प्वाइंट पर ले जाया जाएगा।
- शुरुआत में वैक्सीनेशन के हर सेशन में केवल 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन की उपलब्धता और इंतजाम बेहतर हुए तो यह संख्या 200 भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका