न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना की तीनों विंग में अब तक 19 हजार से ज्यादा जवान मिले कोरोना संक्रमित

देश में अब तक आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के 19 हजार 839 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 हजार 758 जवान आर्मी, 1716 एयरफोर्स और 1365 जवान नेवी से हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 10:18:05

सेना की तीनों विंग में अब तक 19 हजार से ज्यादा जवान मिले कोरोना संक्रमित

देश में अब तक आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के 19 हजार 839 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 हजार 758 जवान आर्मी, 1716 एयरफोर्स और 1365 जवान नेवी से हैं। संक्रमण के चलते अब तक 35 जवानों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 32 आर्मी के जवान थे और तीन एयरफोर्स के। बुधवार को यह जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से जान गंवाने वाले जवानों के लिए किसी विशेष मुआवजे का प्रावधान नहीं है। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने पर मिलने वाली टर्मिनल सुविधाएं जवानों के परिजन को दी जाएंगी।

आपको बता दे, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 लाख 79 हजार 818 हो गया। उधर, एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गई। यह कुल मरीजों का 19.90% है। पांच सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में कुल सक्रिय मरीजों के 60% केस हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा एक्टिव केस अब भारत में ही बढ़ रहे हैं। यहां एक्टिव मरीजों में हर दिन 14 से 15 हजार इजाफा हो रहा है। अमेरिका में इसके आधे यानी 6 से 7 हजार एक्टिव केस हर दिन बढ़ रहे हैं। मतलब अभी 10 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बाकी 78.08% लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.64% मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में करीब 50 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 38 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब हर 10 लाख की आबादी में 41,395 लोगों की जांच हो रही है। इनमें 3,508 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इतनी ही आबादी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 58 है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में 24 लाख 28 हजार 825 लोग संक्रमित बढ़े थे। इस बीच, 20 लाख 78 हजार 443 लोग ठीक हुए, जबकि 32 हजार 7 मरीजों की मौत हुई। इस तरह से इस एक महीने में 3 लाख 22,042 एक्टिव केस बढ़े। देश में पहले 5 लाख एक्टिव मरीज मिलने में 179 दिन लगे थे। जबकि, यही आंकड़ा 5 से 10 लाख होने में महज 51 दिन लगे। जून में हर दिन 500 से 1000 एक्टिव केस बढ़ रहे थे। जुलाई में ये आंकड़ा दो हजार से तीन हजार हो गया। अगस्त में बढ़कर 7-8 हजार हो गया। अब सितंबर में हर दिन 14-15 हजार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। मई से 14 सितंबर तक 7 दिन ऐसे भी आए जब एक्टिव केस बढ़ने की बजाय घट गए। मतलब इन 7 दिनों में संक्रमितों की संख्या से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। ऐसे सबसे ज्यादा 4 मौके अगस्त में आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज