न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन से अब यूरोप पहुंचा कोरोना वायरस, फ्रांस में 3 मामलों की पुष्टि, अब तक 41 मौतें

चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने अब धीरे-धीरे दूसरे मुल्कों को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jan 2020 8:36:23

चीन से अब यूरोप पहुंचा कोरोना वायरस, फ्रांस में 3 मामलों की पुष्टि, अब तक 41 मौतें

चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने अब तक 41 लोगों को अपना ग्रास बना लिया है और 800 मरीज इससे संक्रमित हैं। हुबेई प्रांत के हुआगांग, एझाओ, चीबी, शिआताओ, झिजियांग, छिनजिआंग, लिचुआन और वुहान समेत 13 शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोक दिया गया है। इससे करीब 4 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने-जाने पर रोक लग गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश के 20 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में कुल 1072 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। चीन के अस्पतालों में मरीजों के दबाव को देखते हुए 10 दिन के अंदर एक नया अस्पताल बनाने पर काम शुरू कर दिया गया है। 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल 25000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 3 फरवरी तक इस अस्पताल के काम शुरू करने की उम्मीद है।

वहीं चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस ने अब धीरे-धीरे दूसरे मुल्कों को भी अपनी जद में लेना शुरू कर दिया है। भारत, थाईलैंड, अमेरिका, ताइवान, जापान, वियतनाम, सिंगापुर के बाद अब कोरोना ने यूरोप में भी दस्तक दे दी है। फ्रांस में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मामलों की पुष्टि हुई है। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पहला मामला साउथवेस्टर्न सिटी में पाया गया, वहीं दूसरा केस पेरिस में मिला। कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरा शख्स पीड़ितों का एक रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि ये तीनों चीन से लौटे हैं और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एग्नेस ने बताया कि आग की तरह ही संक्रामक बीमारी का जल्द इलाज करना पड़ता है और जितना जल्द हो उसका स्रोत ढूंढना जरूरी है। मरीजों का इलाज जारी है और हमलोग करॉना का सटीक इलाज अवश्य ढूंग लेंगे। पहला मरीज 22 जनवरी को चीन के वुहान से लौटा है। चीन का यह इलाका करॉना से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

coronavirus virus,coronavirus in india,coronavirus in china,coronavirus cases in france,coronavirus,what is coronavirus,news

भारत में पहुंचा वायरस

इधर, कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए भारत में भी सैकड़ों लोगों की जांच के बाद 12 लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा 7 मरीज केरल में हैं। 3 मुंबई और हैदराबाद, बेंगलुरु में 1-1 मरीज हैं। ये लोग हाल ही में चीन और हॉन्ग कॉन्ग से लौटे हैं। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों पर उनके घर में ही नजर रखी जा रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक अलग-अलग देशों से आ रहे 96 विमानों के यात्रियों की जांच की गई है। इन विमानों में सवार सभी 20 हजार 844 यात्री कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, जो सामान्य जुकाम से लेकर श्वास तंत्र की गंभीर समस्या तक पैदा कर सकता है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, जुकाम, खांसी और बुखार होता है। इसके बाद यह बुखार निमोनिया का रूप ले सकता है और निमोनिया किडनी से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को बढ़ा सकता है। अभी तक इस वायरस से निजात पाने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई गई है। लेकिन इसके लक्षणों के आधार पर ही चिकित्सक इसके इलाज में दूसरी जरूरी दवाओं का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि अब इसकी दवा भी खोजी जा रही है।

coronavirus virus,coronavirus in india,coronavirus in china,coronavirus cases in france,coronavirus,what is coronavirus,news

कोरोना वायरस से बचने के तरीकें

- कोरोना वायरस से बचने का तरीका है कहीं भी बाहर से आने या कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ करें। सिर्फ पानी से नहीं बल्कि साबुन या हैंडवॉश से धोएं।

- अपने साथ हैंड सेनिटाइजर हमेशा रखें। जहां पानी से हाथ धोने की व्यवस्था ना हो, वहां इसका इस्तेमाल करें।

- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने के बाद हाथ साफ किए बिना उन्हें अपने चेहरे और मुंह पर ना लगाएं।

- बीमार लोगों की देखभाल के दौरान अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। अपनी नाक और मुंह को कवर करके रखें। उनके इस्तेमाल किए हुए बर्तन और कपड़ों का उपयोग करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर