Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलर्ट / मोबाइल फोन की स्क्रीन पर 28 दिन तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि फोन की स्क्रीन पर कोरोना वायरस 28 दिन तक जिंदा रह सकता है। वैज्ञानिकों ने अलर्ट करते हुए कहा, सिर्फ कोरोना ही नहीं फ्लू का वायरस मोबाइल स्क्रीन पर 17 दिन तक रह सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 4:58:04

अलर्ट  / मोबाइल फोन की स्क्रीन पर 28 दिन तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि फोन की स्क्रीन पर कोरोना वायरस 28 दिन तक जिंदा रह सकता है। वैज्ञानिकों ने अलर्ट करते हुए कहा, सिर्फ कोरोना ही नहीं फ्लू का वायरस मोबाइल स्क्रीन पर 17 दिन तक रह सकता है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने लोगों को अलर्ट किया है कि फोन को सैनेटाइज जरूर करें क्योंकि बात करते समय यह मुंह के सबसे करीब रहता है। कई वैज्ञानिकों का कहना है, अब तक किसी सतह को छूने से फैलने वाले संक्रमण को नजरअंदाज किया गया है लेकिन यह वायरस का खतरा बढ़ाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मोबाइल फोन को इस्तेमाल करने वाला लापरवाही बरतता है और हाथों को होठ, आंख और नाक तक ले जाता है तो दो हफ्ते बाद संक्रमण का असर दिख सकता है। हालांकि सबसे ज्यादा खतरा अभी भी कोरोना के ड्रॉपलेट्स से ही है।
रिसर्च करने वाली ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी के वैज्ञानिकों का कहना है, कोरोना दूसरे वायरस की तुलना में काफी स्ट्रॉन्ग है। किसी भी सतह पर दूसरे वायरस के मुकाबले लम्बे समय तक जिंदा रहता है। यह बात साबित हो चुकी है। कोरोना अंधेरे में अधिक समय तक जिंदा रहता है, लेकिन तापमान बढ़ता है तो इसका जीवन घटता है।

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रयोग के दौरान एक अंधेरे कमरे में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले कमरे में कोरोना का असर देखा गया। इस दौरान पाया गया कि यह मोबाइल स्क्रीन और दूसरी सतह पर 28 दिन तक जिंदा रह सकता है। दूसरे प्रयोग में तापमान को 30 डिग्री सेल्सियस रखा गया तो कोरोना का जिंदा रहने का समय 7 दिन तक घट गया। यह 21 दिन तक जिंदा रह पाया। वैज्ञानिकों का कहना है, कोरोना छिद्र वाली सतह (पोरस) जैसे कॉटन के कपड़े पर कम तापमान पर 14 दिन तक जिंदा सकता है। वैज्ञानिकों की सलाह है कि महामारी के इस दौर में भी हर तरह की सतह को सैनेटाइज करना बेहतर है क्योंकि जब तक वैक्सीन नहीं बचाव ही इलाज है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका