Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी, जयपुर, उदयपुर समेत 12 जिलों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए आगामी 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक राज्य के सभी प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 9:47:55

राजस्थान : कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी, जयपुर, उदयपुर समेत 12 जिलों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू

राजस्थान में बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए गृह विभाग ने रविवार रात को नई गाइड लाइन जारी की। जिसमें प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए आगामी 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक राज्य के सभी प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। राजस्थान सरकार के मुताबिक जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भिलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर जिले की शहरी सीमा में रात 8 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

इन सभी 12 जिलों में जिला मुख्यालय की नगरीय सीमा में रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू रहेगा। जिसमें सभी बाजार, कार्य स्थल एवं व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स रात्रि कालीन कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे। बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम 7 बजे बंद कर दिये जायें ताकि सम्बन्धित स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति रात्रि 8 बजे तक अपने घर पहुंच जाये। इसके अलावा 31 दिसंबर तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। राज्य सरकार के मुताबिक कोरोना केस की बढ़ रही संख्या को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
राजस्थान में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाएं और कोचिंग इंस्टीट्यूट 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल्स, मल्टीप्लेक्स, भी बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने सामाजिक, राजनीतिक, खेल कूद, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दिया है। हालांकि राज्य सरकार ने केमिस्ट कंपनियों, दवा दुकानों, मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी है। बस स्टैंड से आने और जाने वाले, एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी इस प्रतिबंध से छूट मिलती रहेगी।

कोरोना संक्रमण की वजह से प्रभावित हाई रिस्क क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन का बहुत बारीकी से चिन्हिकरण कर वेबसाइट पर नोटिफाई किया जाएगा। इसकी सूची स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ साझा की जाएगी। चिकित्सा विभाग हर दिन सभी पॉजिटिव मामलों की सूची (पता एवं मोबाइल विवरण के साथ) संबंधित थानाधिकारी के साथ बीट कांस्टेबल द्वारा निगरानी प्रयोजन हेतु साझा करेंगे। बीट कांस्टेबल सकारात्मक मामलों की निगरानी के लिए RajCovidInfo ऐप डाउनलोड करेगा। वह यह सुनिश्चित करने के लिए कि मरीज घर पर ही रहता है तीन दिन में कम से कम एक बार रोगी के घर का दौरा करेगा और रोगी के मोबाइल फोन पर RajCovidinfo ऐप भी डाउनलोड करायेगा। निर्धारित कंटेनमेंट में सख्ती से पालना करवाने की जिम्मेदारी स्थानीय जिला, पुलिस और नगर निगम/नगरपालिका अधिकारियों की होगी। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगे।

मरने वालों की संख्या हुई 2,292

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus cases in Rajasthan) के रविवार को 2,581 नये मामले सामने आये है। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,65,386 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम 6 बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 18 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,292 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 430, जोधपुर में 234, अजमेर में 184, बीकानेर में 161, कोटा में 135, भरतपुर में 104, उदयपुर में 93, और पाली में 89 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,34,336 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 2,581 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,65,386 हो गयी जिनमें से 28,758 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 555, जोधपुर में 395, कोटा में 211, अजमेर में 164, अलवर में 126, उदयपुर में 101, गंगानगर में 100, भरतपुर में 99, नागौर में 98 नये संक्रमित शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका