न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के 16 जिलों में कोरोना, सबसे ज्यादा 49 जयपुर में

राजस्थान में कुल 33 जिले हैं। इनमें से अब तक 16 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा केस जयपुर में मिले हैं। यहां अब तक 49 संक्रमित केस मिल चुके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Apr 2020 4:17:19

राजस्थान के 16 जिलों में कोरोना, सबसे ज्यादा 49 जयपुर में

राजस्थान में कुल 33 जिले हैं। इनमें से अब तक 16 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा केस जयपुर में मिले हैं। यहां अब तक 49 संक्रमित केस मिल चुके। इसके अलावा भीलवाड़ा 26, झुंझुनूं 9, जोधपुर 28 (इसमें 18 ईरान से आए), चूरू 8, टोंक 16, प्रतापगढ़ 2, डूंगरपुर 3, अजमेर 5, अलवर 2, बीकानेर 2, उदयपुर, भरतपुर, धौलपुर, पाली और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला।

बता दे, राजस्थान में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां आज यानि शुक्रवार को 21 नए मामले सामने आए, जिसमें टोंक में 12 नए पॉजिटिव मिले हैं। यह पहले पॉजिटिव मिले तब्लीगी जमात के लोगों के परिवार जुड़े बताए जा रहे हैं। जयपुर में 7 लोगों के संक्रमित मिले वहीं, बीकानेर में भी 2 तब्लीगी जमात के लोग पॉजिटिव मिले। बताया जा रहा है कि यह तब्लीगी जमात या उनसे फैले संक्रमण से जुड़े हैं। अब राज्य में कुल आंकड़ा 154 पहुंच गया है। इनमें से 23 तब्लीगी जमात से हैं।

भीलवाड़ा में आज से महाकर्फ्यू लागू कर दिया गया। यह महाकर्फ्यू आगे आने वाले 10 दिनों यानि 13 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस महाकर्फ्यू के दौरान कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकेगा। जरूरी सामान की आपूर्ति की प्रशासन को सूचना देने पर होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुलिस, आरएसी, होमगार्ड और एसडीआरएफ के 3 हजार जवान संभालेंगे। इसकी तैयारियों के तहत गुरुवार को बाइक सवार 50 पुलिसकर्मियों मार्च निकाला।

सीकर में मरकज से लौटे 18 लोगों और ड्राइवर को आइसोलेशन में भेजा गया है। सभी को पचेरी कलां के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है। बीसीएमओ डॉ हरीश यादव ने बताया कि उपखंड के खेतड़ी, जसरापुर, नंगली, पपुरना के 18 व्यक्तियों को पचेरी के सिंघानिया यूनिवर्सिटी में बने आइसोलेशन वार्ड में भिजवाया गया है। इनमें एक ड्राइवर भी शामिल है।

कोरोना के कहर के बीच राजस्थान सरकार ने आम लोगों, किसानों और उद्योगों को बिजली-पानी बिल के भुगतान समेत कई बड़ी राहत दीं। सरकार ने 150 यूनिट प्रति माह तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं और कृषि कनेक्शन पर मार्च और अप्रैल के बिलों का भुगतान 31 मई तक स्थगित करने का निर्णय किया है। यानी उपभोक्ता इन दो महीनों के बिल का भुगतान जून में कर सकेंगे। इन बिलों का भुगतान मई में जारी होने वाले बिलों की राशि के साथ किया जा सकेगा। इससे 1.05 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं व करीब 13 लाख किसानों को राहत मिलेगी। यही नहीं, कृषि एवं घरेलू श्रेणियों के सभी उपभोक्ता अगर 31 मई तक बिलों का भुगतान करेंगे तो उन्हें आगामी बिल में भुगतान राशि की 5% छूट दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ