न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंसान से जानवर में ट्रांसफर हुआ कोरोना, हांगकांग में पालतू कुत्ता हुआ शिकार

हांगकांग में एक पालतू कुत्ते में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हांगकांग में एक 60 साल की महिला के पालतू कुत्ते में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Mar 2020 10:55:29

इंसान से जानवर में ट्रांसफर हुआ कोरोना, हांगकांग में पालतू कुत्ता हुआ शिकार

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण चीन के बाहर अब कई देशों में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना (COVID-19) दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में कहर बरपा रहा है। दुनिया भर में अब तक करीब 3100 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 90,000 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। भारत में कोरोना के 26 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि अमेरिका में कोरोना से अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका का सिएटल कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच हांगकांग में एक पालतू कुत्ते में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हांगकांग में एक 60 साल की महिला के पालतू कुत्ते में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह शायद अपने तरह का पहला मामला है जब इंसान से जानवर में कोरोना का संक्रमण हुआ है।

हांगकांग में एक महिला कोरोना से पीड़ित है। शुक्रवार को उसके कुत्ते में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे कम पॉजिटिव बताया है। अब इस कुत्ते को वहां एक पशु केंद्र में अलग रखा कर इलाज किया जा रहा है। वहां के एग्रीकल्चर फिशरी कंजर्वेशन डिपार्टमेंट (एएफसीडी) ने बताया कि एक पामेरियन कुत्ते की कोरोना को लेकर कई बार जांच की गई। जांच में कम लेवल का कोरोना संक्रमण पाया गया है। वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ एनिमल हेल्थ ने स्वीकार किया है कि यह मानव से जानवर में वायरस स्थानांतरण का मामला है।

इस मामले के हांगकांग में सामने आने के बाद वहां कुत्तों को भी अलग रखा जा रहा है। दो कुत्तों को अलग रखा गया है। दूसरा कुत्ता एक दूसरे कोरोना संक्रमण वाले मरीज का है। हालांकि मरीज की जांच नेगेटिव आया है लेकिन उसकी दोबारा जांच की जाएगी। बता दे, हांगकांग में कोरोना से अबतक 104 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

ईरान और इटली में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव

बता दे, चीन के बाद ईरान और इटली ऐसे दो देश है जिनमें कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इटली में कोरोना वायरस की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यूरोपीय देशों में इटली पहला देश है, जहां कोरोना ने इतनी भीषण तबाही मचाई है। इटली में सभी स्कूल और विश्वविद्यालयों को सुरक्षा के मद्देनजर 15 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इटली में कोरोना वायरस के कुल 3,000 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 13 दिनों के भीतर कोरोना वायरस इटली में महामारी बना है। इटली में विशेषज्ञों ने लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर चलने और रहने की सलाह दिया है। वहीं, ईरान में कोरोना वायरस के चलते अब तक कुल 92 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में COVID-19 के कुल 2,922 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना से चीन मध्य-पूर्व एशिया में कोरोना के कुल 3,140 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर