न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद / कोरोना का कहर, श्मशान में क्षमता से दोगुना संख्या में पहुंच रहे शव

अहमदाबाद के श्मशान में इन दिनों क्षमता से दोगुने लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 10:18:51

अहमदाबाद / कोरोना का कहर, श्मशान में क्षमता से दोगुना संख्या में पहुंच रहे शव

गुजरात में कोरोना मरीजों की तादाद के साथ-साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते अहमदाबाद के श्मशान में इन दिनों क्षमता से दोगुने लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा हैं। गुजरात में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार 385 तक पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 38 लोगों की मौत हुई है। अहमदाबाद के श्मशान घाटों में कोरोना वायरस से मरने वालों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए परिवार के कुछ सदस्य ही जा रहे हैं। कोरोना मरीजों के शवों को अस्पताल से सीधे श्मशान घाट पहुंचाया जा रहा है और मृतक के परिवार के दो-चार सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कोरोना मरीज के पार्थिव शरीर को न छूने दिया जा रहा है और न ही उसके अंतिम संस्कार की पूरी क्रिया करने दी जा रही है।

पार्थिव शरीर को अस्पताल में सीधा लेकर श्मशान पहुंचे परिवार के एक सदस्य का कहना है कि मृतक का अंतिम संस्कार तो कर रहे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से अपने परिजन को छूने तक का मौका नहीं मिल रहा है। अहमदाबाद के श्मशान गृह के इंचार्ज जितेन्द्र मकवाना का कहना है कि अहमदाबाद के वीएस श्मशान गृह में अब 25 से 30 शव रोज लाए जा रहे हैं। यहां पहले 10 से 12 पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए लाए जाते थे। इस तरह श्मशान में रोजोना क्षमता से दोगुने से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

मकवाना ने बताया कि यहां सभी चीजों को अलग से सैनिटाइज किया जाता है, जिसके बाद ही अंतिम क्रिया की जाती है। यहां पर कोरोना मरीजों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है और इलेक्ट्रॉनिक मशीन से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हालांकि कोरोना मरीजों से इतर अन्य लोगों के शवों का अंतिम संस्कार लकड़ी और पारंपरिक तरीके से किया जाता है।

डेथस्पॉट बना अहमदाबाद

आपको बता दे, अहमदाबाद में अभी तक कुल 15 हजार केस दर्ज किए गए हैं। इसमें से 1 हजार 117 मौतें हुई हैं। यहां पिछले दस दिनों में हालात बहुत ही ज्यादा गंभीर हो गए हैं। दस दिनों में गुजरात में कोरोना ने 309 लोगों को शिकार किया। इसमें से केवल अहमदाबाद के ही 250 लोग शामिल हैं। यानी कुल मौतों का 81 प्रतिशत मौत केवल अहमदाबाद में ही हुई है। पूरे गुजरात और अहमदाबाद में कोरोना की स्थिति देखी जाए, तो अभी तक राज्य में कुल 22 हजार 67 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसमें अहमदाबाद में ही 15 हजार 635 केस हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य इलाकों की अपेक्षा अहमदाबाद में डिस्चार्ज का प्रतिशत भी केस की दृष्टि से कम है। अहमदाबाद शहर में अब तक 10 हजार 875 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह से रोज 300 रोगियों की वृद्धि हो रही है। अहमदाबाद में पिछले 11 दिनों में 3 हजार 475 नए मामलों के साथ 275 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 11 दिनों में 7 दिनों तक अहमदाबाद में 300 से अधिक मामले आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका