न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के मरीजों को अब दिया जाएगा सोरायसिस का इंजेक्शन 'Itolizumab', DGCI ने दी इजाजत

भारत की दवा नियामक संस्था (DCGI) ने स्कीन के सोरायसिस को ठीक करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले इंजेक्शन इटोलीजुमैब (Itolizumab) को कोरोना मरीजों पर 'सीमित आपातकालीन उपयोग' के लिए मंजूरी दे दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jul 2020 10:52:24

कोरोना के मरीजों को अब दिया जाएगा सोरायसिस का इंजेक्शन 'Itolizumab', DGCI ने दी इजाजत

भारत की दवा नियामक संस्था (DCGI) ने स्कीन के सोरायसिस को ठीक करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले इंजेक्शन इटोलीजुमैब (Itolizumab) को कोरोना मरीजों पर 'सीमित आपातकालीन उपयोग' के लिए मंजूरी दे दी है। यह दवा उन रोगियों को दी जाएगी जो सांस लेने की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। इस दवा के इस्तेमाल से सांस लेने में आ रही समस्या को कम किया जा सकता है। इस दवा के जरिए 'साइटोकाइन' रिलीज सिंड्रोम को नियंत्रित किया जाता है ताकि जिन भी वजहों से रोगी की इम्यूनिटी पर खतरा आए उसे टाला जा सके।

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) डॉ वीजी सोमानी ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी इंजेक्शन इटोलीजुमैब को रोगियों पर इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। यह बायोकॉन की पहले से ही अप्रूव्ड दवाओं में से एक है।

एक अधिकारी ने बताया, 'भारत में कोरोना के रोगियों पर क्लिनिकल ट्रालय के बाद इसे मंजूरी दी गई है। इसे अप्रूव करने वाले एक्सपर्ट्स में एम्स के पल्मोनोलॉजिस्ट, फार्माकोलॉजिस्ट और मेडिसिन विशेषज्ञों शामिल थे और साइटोकाइन सिंड्रोम (सीआरएस) के उपचार के लिए इसे मंजूरी दे दी गई है।'

अधिकारी ने कहा 'यह पहले से ही सोरायसिस के इलाज के लिए बायोकॉन की एक अप्रूव्ड दवा है। इस दवा के उपयोग से पहले रोगी को लिखित में जानकारी देते हुए उससे सहमति ली जाएगी।'

Itolizumab इंजेक्शन क्या है?

इटोलिज़ुमाब बायोकॉन (Biocon) द्वारा विकसित कक्षा के मानवीकृत IgG1 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी में एक इस प्रथम है। यह चुनिंदा सीडी 6, एक पैन टी सेल मार्कर को लक्षित करता है जो टी कोशिकाओं के सह-उत्तेजना, आसंजन और परिपक्वता में शामिल है। गंभीर COVID-19 रोगियों के उपचार के लिए ट्रायल आधार पर दिल्ली और मुंबई दोनों में इटोलिज़ुमब का उपयोग किया जा रहा है।

देश में अब 8 लाख से ज्यादा मरीज

देश में पहली बार 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। देश में संक्रमितों की संख्या अब आठ लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 8 लाख 20 हजार 916 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 हजार 114 नए मामले सामने आए और 519 मौतें हुईं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है।

दुनियाभर में कोरोना के 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा मामले

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 25 लाख 4 हजार 363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 59 हजार 585 की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संकट से सबसे ज्यादा अमेरिका पीड़ित है। यहां, अब तक 32,50,704 इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। वहीं, 1,36,158 मौतें भी हो चुकी है। वहीं ब्राजील में 18 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। संक्रमण के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत