न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जापान और फ्रांस पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट; साउथ अफ्रीका में पाया गया New Corona Strain ब्रिटेन से अलग

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार मिलने के बाद महामारी का प्रकोप बढ़ गया है। इस यूरोपीय देश में बीते 24 घंटे के दौरान 39 हजार 36 नए संक्रमित पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Dec 2020 10:48:08

जापान और फ्रांस पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट; साउथ अफ्रीका में पाया गया New Corona Strain ब्रिटेन से अलग

दुनिया में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 8.01 करोड़ के ज्यादा हो गई है। 5 करोड़ 64 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग अभी तक जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ब्रिटेन में कोरोना की दो नई खतरनाक स्‍ट्रेन के सामने आने के बाद वहां मामलों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है।

नया प्रकार मिलने के बाद महामारी का प्रकोप बढ़ा

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार (Britain Corona New Strain) मिलने के बाद महामारी का प्रकोप बढ़ गया है। इस यूरोपीय देश में बीते 24 घंटे के दौरान 39 हजार 36 नए संक्रमित पाए गए। इस अवधि में 574 पीडि़तों की मौत हुई। एक दिन पहले भी 39 हजार से अधिक मामले मिले थे, जबकि रिकॉर्ड 744 मरीजों ने दम तोड़े थे। गत अप्रैल के बाद पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में रोगियों की जान गई थी। सनद रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि पुराने कोरोना के मुकाबले यह नया वैरिएंट तेजी से फैलता जाहिर हो रहा है।

ब्रिटेन के साइंटिस्ट्स एक नई दवा पर काम कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकेगा। हालांकि, 'द हेल्थ' मैगजीन ने अपनी एक अलग रिपोर्ट में कहा है कि इस ड्रग यानी दवा का इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति को ठीक करने में किया जाएगा। ब्रिटेन सरकार या हेल्थ डिपार्टमेंट ने फिलहाल तस्वीर साफ नहीं की है। माना जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक इस नए ड्रग पर रिसर्च कर रहे हैं।

जापान और फ्रांस पहुंचा नया कोरोना वायरस

ब्रिटेन में पाया गया कोविड-19 का नया वैरिएंट अब जापान और फ्रांस पहुंच चुका है। जापान में इस नए वेरिएंट से संक्रमित 5 केस मिले हैं। फ्रांस में एक मरीज इस वेरिएंट के लक्षणों वाला पाया गया है। इन सभी को सख्त निगरानी में रखा गया है। खास बात यह है कि जापान में जिन पांच लोगों में नया वैरिएंट पाया गया है, वे सभी पिछले हफ्ते ब्रिटेन से लौटे हैं। अब हेल्थ डिपार्टमेंट इनके कॉन्टेक्ट्स से संपर्क कर रहा है।

साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के दो नए वैरिएंट

ब्रिटेन के अलावा साउथ अफ्रीका में भी कोरोना के दो नए वैरिएंट पाए गए हैं। साउथ अफ्रीका ने कहा है कि उसके यहां पाया गया वैरिएंट ब्रिटेन में पाए गए वैरिएंट से अलग है। अब नई दिक्कत खड़ी हो गई है। ब्रिटेन में पाए गए वैरिएंट का प्रसार होने लगा है।

इजराइल में कोविड-19 टीकाकरण अभियान किया जाएगा तेज

इजराइल में नई स्‍ट्रेन को देखते हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान को तेज किया जाएगा और यह 24 घंटे हफ्ते के सभी सात दिन बिना अवकाश के फॉरमेट से आगे बढ़ेगा। समाचार एजेंसी आइएएनएस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह फैसला देश में कोरोना की नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री यूली एडेलस्टीन ने अभियान को तेज करने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत