न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में मिली Pfizer Vaccine के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी, ट्रम्प ने कहा- 24 घंटे के अंदर पहले मरीज को लगेगी वैक्सीन

अमेरिका ने शनिवार को फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने यह मंजूरी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 8:57:55

अमेरिका में मिली Pfizer Vaccine के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी, ट्रम्प ने कहा- 24 घंटे के अंदर पहले मरीज को लगेगी वैक्सीन

अमेरिका (America) ने शनिवार को फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer Biontech)की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के इमरजेंसी में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने यह मंजूरी दी है। इसकी एक सहयोगी संस्था ने शुक्रवार को वैक्सीन को जल्द मंजूरी देने की अपील की थी। अमेरिका ही नहीं मैक्सिको ने भी इसी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन और कनाडा पहले ही फाइजर वैक्सीन को हरी झंड़ी दिखा चुके है।

आपको बता दे, दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.14 करोड़ के ज्यादा हो गया। 4 करोड़ 96 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

FDA द्वारा वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) सामने आए। उन्होंने कहा- 'आज मेरे पास वास्तव में बहुत अच्छी खबर है। आज हमारे देश ने मेडिकल में चमत्कार दिखाया। हमने सिर्फ 9 महीने में सेफ और इफेक्टिव वैक्सीन तैयार कर ली है। यह विज्ञान के इतिहास में बेहतरीन कामयाबी है। इससे लाखों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकेगी और यह जल्द ही इस महामारी को भी खत्म कर देगी। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी है कि FDA ने फाइजर वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। हमने फाइजर और दूसरी कंपनियों को काफी पैसा दिया है। यह उसी का नतीजा है। हमने वैक्सीन की शिपिंग भी शुरू कर दी है। पहले अमेरिकी को 24 घंटे से भी कम वक्त में वैक्सीनेट किया जाएगा।'

WHO की चेतावनी

उधर, WHO ने क्रिसमस पार्टीज और सेलिब्रेशन को लेकर चेतावनी जारी की है। संगठन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा- 'अगर क्रिसमस के दौरान हमने लापरवाही बरती तो यह तय मानिए कि हम मुश्किल में पड़ सकते हैं और खुशी के बदले हमें दुख का सामना करना पड़ सकता है।'

संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रयेसस ने कहा- 'हमें यह याद रखना चाहिए कि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि फेस्टिव सीजन में हम बेहद सावधान रहें।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?