न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में कोरोना से 49.88 लाख लोग संक्रमित, 3 लाख 24 हजार से ज्यादा मौतें, अमेरिका में अब तक 93,533 लोगों की गई जान

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 49 लाख 88 हजार 831 लोग संक्रमित हैं। 19 लाख 59 हजार 137 ठीक भी हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 24 हजार 958 हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 May 2020 11:29:41

दुनिया में कोरोना से 49.88 लाख लोग संक्रमित, 3 लाख 24 हजार से ज्यादा मौतें, अमेरिका में अब तक 93,533 लोगों की गई जान

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 49 लाख 88 हजार 831 लोग संक्रमित हैं। 19 लाख 59 हजार 137 ठीक भी हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 24 हजार 958 हो गया है। अमेरिका में एक दिन में 1536 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 15 लाख 70 हजार 583 हो गई है। वहीं, अब तक 93 हजार 533 लोगों की जान जा चुकी है। अमरीका में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद, सोमवार को पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने एक रिपोर्टर से कहा, 'वैसे जब आप कहते हैं कि अमरीका कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में सबसे आगे चल रहा है तो मेरे ज़ेहन में एक ही बात आती है, वो ये कि हमारे यहां बाक़ियों की तुलना में ज्यादा टेस्ट किया जा रहा है।'

ज्यादा मामलों को बुरी चीज के रूप में नहीं देखता : राष्ट्रपति ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'इसलिए जब बात आती है कि हमारे यहां सबसे ज्यादा मामले हैं, तो मैं इसे बुरी चीज के रूप में नहीं देखता, बल्कि मैं इसे निश्चित रूप से एक सम्मान के रूप में देखता हूँ, क्योंकि यह अच्छी बात है, हमारा टेस्टिंग प्रोटोकॉल ज़्यादा बेहतर है।' इसके बाद उन्होंने कहा, "मेरी नज़र में यह ‘बैज ऑफ़ ऑनर’ है। वाक़ई, एक ‘बैज ऑफ़ ऑनर’। यह टेस्टिंग और उन सभी कार्यों के लिए एक महान श्रद्धांजलि है जो बहुत सारे अमरीकी पेशेवरों ने किए हैं।" अमरीका की केंद्रीय एजेंसी, सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल के अनुसार अमरीका में मंगलवार तक एक करोड़ 26 लाख से ज़्यादा लोगों के कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Test) किए जा चुके हैं।

ब्रिटेन में 545 और लोगों की मौत

ब्रिटेन में एक दिन में 545 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 35,341 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही मरने वालों के लिहाज से ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश हो गया है। ब्रिटेन के पर्यावरण मंत्री जॉर्ज इउस्टिस ने महामारी से जुड़े ताज़ा आंकड़े शेयर करते हुए ये जानकारी दी। मरने वालों की संख्या के लिहाज से ब्रिटेन अमरीका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ज़्यादा प्रभावित देश है।

अफगानिस्तान में एक दिन 581 लोगों में संक्रमण

अफगानिस्तान के लिए पिछले 24 घंटे बेहद ख़राब कहे जा सकते हैं। किसी एक दिन में दर्ज किए जाने वाले संक्रमण के मामलों के लिहाज़ से मंगलवार को सबसे ज़्यादा केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 1200 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए थे जिसमें 581 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले सबसे अधिक मामलों का रिकॉर्ड 414 का था। वहां पिछले 24 घंटों में पांच लोगों की मौत भी हुई है। अफ़ग़ानिस्तान में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 178 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील में 24 घंटे में 1179 लोगों की गई जान

ब्राजील में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 17,408 मामले सामने आए, जबकि 1179 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 17,983 मौतें हो चुकी है। वहीं, दो लाख 71,885 लोग संक्रमित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि ब्राजील से अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। ब्राजील दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश है। राष्ट्रपति ने कहा- मैं नहीं चाहता कि लोग वहां से आएं और हमारे लोगों को संक्रमित करें या फिर वहां के लोग बीमार हों। हम ब्राजील में वेंटिलेटर्स भेजकर मदद कर रहे हैं।

जर्मनी में 20 हजार हेल्थ वर्कर संक्रमित

मंगलवार को जर्मनी की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि तीन महीने के दौरान देश के 20,400 हेल्थ वर्कर संक्रमित हुए। इनमें से 61 की मौत हो चुकी है। 19 हजार से ज्यादा स्वस्थ हुए। देश के कुल संक्रमितों में 11% यही हेल्थ वर्कर हैं। देश में अब तक 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

इजराइल में खुले धार्मिक स्थिल

इजराइल में धार्मिक स्थिल बुधवार से खोल दिए गए है। इस तरह से इजराइल में एक हॉल में 50 लोगों की मौजूदगी में यहूदी उपासना गृह, मस्जिद और चर्च बुधवार सुबह से खुल जाएंगे। धार्मिक स्थलों में एक-दूसरे के बीच दो मीटर की दूरी, मास्क पहनने और साफ-सफाई रखनी होगी। यहां 25 मार्च को धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे। देश में रेस्तरों, बार और नाइट क्लबों पर लगी पाबंदी को 27 मई से हटा लिया जाएगा। स्वीमिंग पुल और होटल भी 27 मई से खुल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका