न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona News: महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा केस, मुंबई में 24 घंटे में मिले 1167 नए मरीज

देश में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। खासतौर पर महाराष्ट्र में अब रिकॉर्ड मामले आने शुरू हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 9:16:25

Corona News: महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा केस, मुंबई में 24 घंटे में मिले 1167 नए मरीज

देश में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। खासतौर पर महाराष्ट्र में अब रिकॉर्ड मामले आने शुरू हो गए हैं। पूरे महाराष्ट्र में 8,807 मामले सामने आए हैं। इसके पहले 21 अक्टूबर को 8,142 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मुंबई में बीते 24 घंटे में 1167 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र के कई जिलों में राज्य सरकार ने बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है।

सोमवार को राज्य सरकार में मंत्री नितिन राउत ने कहा था कि नागपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 7 मार्च तक जिले में सख्त पाबंदी लगाई जा रही है। जिले के प्रभारी मंत्री राउत ने समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया था कि मंगलवार से 7 मार्च तक जिले के सभी सकूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे जबकि प्रमुख बाजार इस अवधि में शनिवार एवं रविवार को नहीं खुलेंगे। इसके अलावा अमरावती के एक सप्ताह के लॉकडाउन के अलावा आस-पास के अन्य चार जिलों पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। ये जिले हैं अकोला, वाशिम, बुल्ढाना और यवतमाल। मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए अमरावती में एक सप्ताह के लॉकडाउन की जरूरत थी। लॉकडाउन के दौरान मूलभूत जरूरतों की दुकानें छोड़कर अन्य सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। प्राइवेट इंस्टीट्यूट, प्राइवेट कोचिंग क्लासेज और ट्रेनिंग स्कूलों पर भी ये नियम प्रभावी होंगे। लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें सुबह 9 से शाम 5 के बीच ही खरीद सकेंगे।

बता दे, बुधवार को 8 हजार 807 संक्रमितों की पहचान हुई। 2 हजार 772 मरीज ठीक हुए और 80 की मौत हो गई। यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है। तब 9 हजार 60 मरीजों की पहचान हुई थी। अब तक 21.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 20.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 937 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 59 हजार 358 का इलाज चल रहा है।

पुणे में भी लोगों के घूमने फिरने पर रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक रोक रहेगी। हालांकि, इस दौरान जरूरी कामों से जुड़े लोग आवाजाही कर सकेंगे। जिले में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।

आपको बता दे, देश में बुधवार को 16 हजार 886 लोग संक्रमित पाए गए। 28 दिन बाद में पहली बार था, जब 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इसके पहले 28 जनवरी को सबसे ज्यादा 18 हजार 912 लोग संक्रमित पाए गए थे। इसी के साथ अब मरीजों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार पहुंच गई है। इनमें 1 करोड़ 7 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 48 हजार 691 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 56 हजार 742 मरीजों की मौत हो गई है। आंकड़े www.covid19india.org से लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत