न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 7 करोड़ के पार, 10 लाख की आबादी में मिल रहे हैं 4200 संक्रमित

देश में अब तक 7 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 8.33% यानी 59 लाख 37 हजार 589 लोग संक्रमित मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 9:42:37

देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 7 करोड़ के पार, 10 लाख की आबादी में मिल रहे हैं 4200 संक्रमित

देश में अब तक 7 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 8.33% यानी 59 लाख 37 हजार 589 लोग संक्रमित मिले हैं। हर 10 लाख की आबादी में 50 हजार 803 लोगों की जांच हो रही है। इनमें 4200 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। सितंबर के इन 26 दिनों में सबसे ज्यादा जांच हुई है। इस दौरान करीब 2.70 करोड़ लोगों का टेस्ट हुआ और इनमें 22.92 लाख लोग संक्रमित पाए गए। इसके पहले अगस्त में 2.39 करोड़ लोगों की जांच हुई और इनमें 19.90 लाख मरीज मिले।

राहत की बात है कि कुल संक्रमितों में 48 लाख 80 हजार 262 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 9 लाख 63 हजार 779 मरीजों का इलाज चल रहा, जबकि 93 हजार 724 लोग जान गंवा चुके हैं।

अब हर 10 लाख की आबादी में मरीजों के मिलने की संख्या बढ़ गई है। अब इतनी आबादी में 4210 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 20 सितंबर तक 4200 मरीज मिल रहे थे। इतनी ही आबादी में मरने वालों की संख्या भी 67 हो गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ज्यादा लोगों के काम पर लौटने से कोरोना वायरस के दूसरे दौर की शुरुआत होने की आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। ठाकरे ने कहा, एसिम्पटोमैटिक यानी बगैर लक्षण वाले मरीज ज्यादा चिंता का विषय हैं। ऐसे लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ ही बाहर निकलना चाहिए।

ओडिशा देश का 8वां राज्य हो गया है, जहां संक्रमितों की संख्या 2 लाख से अधिक हो चुकी है। शुक्रवार को यहां 4208 नए केस मिले। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 2 लाख 1 हजार 96 हो गई है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

केंद्र सरकार से बड़ा सवाल

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कोरोना वैक्सीन को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार से बड़ा सवाल किया। उन्होंने ट्वीट करके पूछा कि क्या केंद्र सरकार के पास कोविड-19 वैक्सीन की खरीददारी और डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए अगले एक साल में 80 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के लिए है?

पूनावाला ने लिखा, 'यह सवाल इसलिए क्योंकि भारत में सभी के लिए वैक्सीन खरीदने और उसे बांटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को इतनी ही रकम की जरूरत होगी।' पूनावाला ने पीएमओ को टैग किया और लिखा, 'यह अगली चुनौती है, जिससे हमें निपटना होगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती