न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज; देश में पिछले 24 घंटे में मिले 63 हजार नए संक्रमित; अब तक 1.12 लाख लोगों की हुई मौत

देश में कोराना कमजोर होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 63,509 नए मामले सामने आए। जबकि देश में कोरोना से 1.12 लाख मौतें हो चुकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 9:36:19

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज; देश में पिछले 24 घंटे में मिले 63 हजार नए संक्रमित; अब तक 1.12 लाख लोगों की हुई मौत

देश में कोराना कमजोर होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 63,509 नए मामले सामने आए। जबकि देश में कोरोना से 1.12 लाख मौतें हो चुकी हैं। हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 63 लाख से ज्यादा है। अच्छी खबर ये है कि भारत में अब 73 दिनों में केस डबल हो रहे हैं और सक्रिय मामलों में भी कमी आई है जो कुल केस का अब सिर्फ 11 फीसदी है। जबकि अगस्त में कोरोना के केस महज 25.5 दिन में ही दोगुने हो रहे थे। बीते एक महीने में रोजाना के केस में करीब 30% की कमी आई है। 16 सितंबर को नए केस का पीक आया था। उस दिन 97 हजार 860 केस आए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से टेस्टिंग और सीरो सर्वे बढ़ाने को कहा है। उन्होंने गुरुवार को पीएमओ में बुलाई गई अहम बैठक में यह बात कही। पीएम ने वैक्सीन बना रही कंपनियों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि कम कीमत पर टेस्टंग की सुविधाएं सभी को मुहैया होनी चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ। हर्षवर्धन, नीति आयोग के चेयरमैन, प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार, वैक्सीन पर काम कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक और कुछ अफसर मौजूद रहे।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 226 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 337 मरीजों की कोविड से मौत हो गई। महाराष्ट्र में अबतक 15.64 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं जिसमें से 13.30 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 714 है। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट अब 85% से ज्यादा हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना के मामलों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 483 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 321031 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 26 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण दर 6.23% है जबकि रिकवरी रेट 91.11% है। फिलहाल दिल्ली में सक्रिय मरीजों की तादाद 22 हजार 605 है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 1 हजार 308 नए केस मिले और 1 हजार 559 लोग रिकवर हुए। 24 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। अब तक 1 लाख 56 हजार 584 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 14 हजार 157 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 39 हजार 717 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 हजार 710 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

राजस्थान में 2 हजार 39 लोग संक्रमित पाए गए। 2 हजार 149 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 67 हजार 279 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 21 हजार 587 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 43 हजार 984 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 हजार 708 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

बिहार में गुरुवार को 1 हजार 276 लोग संक्रमित पाए गए, 804 लोग रिकवर हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख के पार हो गया। अब तक 2 लाख 825 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 88 हजार 802 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 11 हजार 50 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 972 मरीजों की मौत हुई है।

उत्तरप्रदेश में गुरुवार को 2 हजार 672 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 4 लाख 47 हजार 383 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 36 हजार 295 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 4 हजार 545 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के चलते 6 हजार 543 लोगों की मौत हो चुकी है।

3 करोड़ 88 लाख से ज्यादा संक्रमित

दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है, संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 88 लाख के पार जा चुकी है। वहीं, वायरस से अब तक 10 लाख 98 हजार से ज्यादा मरीज जान गंवा चुके हैं। रूस में कोरोना का कहर जारी है। यहां पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज्यादा 286 लोगों की मौत है। करीब 14 हजार नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। कोरोना से तबाही के मामले में अमेरिका, भारत, ब्राजील के बाद रूस दुनिया में चौथे नंबर पर है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने कहा है कि आज दुनिया के सामने कोरोना वायरस महामारी से निपटने और बेहतर कल बनाने की दोहरी चुनौती है। उन्होंने कहा कि आज विश्व एक बार फिर ब्रेटन वुड्स जैसी स्थिति को महसूस कर रहा है। आईएमएफ के संचालन मंडल की सलाना बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रेंटन वुड्स के बारे में जो सच्चाई हम जानते हैं कि मित्र देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक ऐसे संस्थान के गठन को लेकर एक साथ बैठे थे, जो कि भविष्य के टकराव को रोकने के लिए आर्थिक सहयोग का इस्तेमाल करेंगे। आज यही स्थिति सबके सामने है।

उन्होंने कहा, 'आज हमारे समय नये ब्रेटन वुड्स जैसी स्थिति है। महामारी से पहले ही 10 लाख से अधिक लोगों की जानें जा चुकी है। इस संकट के आर्थिक प्रभाव से विश्व अर्थव्यवस्था इस साल 4.4 प्रतिशत घटेगी और अगले साल उत्पादन में 11,000 अरब डॉलर की कमी की आशंका है। इसके अलावा दशकों में पहली बार बड़े स्तर पर व्यवधान और गरीबी बढ़ने से लोगों में एक हताशा है, जिसे बयां नहीं किया जा सकता। एक बार फिर हमारे समक्ष दो बड़े कार्य हैं। आज संकट से निपटना और कल के लिए बेहतर दुनिया बनाना।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती