न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 घंटे में मिले 9972 कोरोना मरीज, सात महीने में दर्ज किए गए सबसे कम मामले

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है देश में बीते 24 घंटे में 9,972 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 17,116 मरीज ठीक हुए और 137 की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 11:53:02

24 घंटे में मिले 9972 कोरोना मरीज, सात महीने में दर्ज किए गए सबसे कम मामले

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है देश में बीते 24 घंटे में 9,972 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 17,116 मरीज ठीक हुए और 137 की मौत हुई। बीते सात महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के मामले 10 हजार से कम आए है। बता दे, 8 जून को 8,536 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक्टिव मरीज यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी दो लाख से कम 1.97 लाख हो गया है। देश में अब तक 1.05 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.02 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.52 लाख की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भी 10,064 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 17,411 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं, इस अवधी में 137 लोगों की मौत भी हुई है, जो की आठ महीने में सबसे कम है। देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 5 लाख 81 हजार 837 हो गया है। इनमें से 1 करोड़ 2 लाख 28 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी की वजह से 1 लाख 52 हजार 556 लोगों की जान भी जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अनुसार देश में 18 जनवरी तक कुल 18 करोड़ 78 लाख 02 हजार 827 नमूनों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी है। इसमें सोमवार को जांच किए गए 7 लाख 09 हजार 791 नमूने भी शामिल हैं।

राज्यों का हाल

केरल में नए मामलों की संख्या में कमी आई है। 3,346 नए मामलों के साथ केरल में संक्रमितों का आंकड़ा 8.50 लाख हो गया है। हालाकि, रविवार को नमूनों की जांच भी कम हुई है, यह भी कारण हो सकता है मरीजों के कम मिलने का।

दिल्ली में सोमवार को 161 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 362 लोग रिकवर हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 32 हजार 590 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 19 हजार 501 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 754 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2335 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

गुजरात में रविवार को 518 संक्रमित मिले, 704 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2।56 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4365 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6300 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोड शहर में केए वनपरिया कन्या विनय मंदिर में कक्षाएं शुरू होने के पहले ही दिन 10वीं और 12वीं की 11 छात्राएं संक्रमित पाई गईं।

राजस्थान में सोमवार को 213 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 626 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 15 हजार 394 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 8 हजार 10 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2750 मरीजों की मौत हो चुकी है। 4634 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश में सोमवार को 304 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 540 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 51 हजार 882 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 41 हजार 966 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3756 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6160 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर