न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते 24 घंटे में मिले 15,353 कोरोना मरीज और 16,606 हुए ठीक

सोमवार को 76 संक्रमितों ने जान गंवाई और एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,331 की कमी आई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 9:30:36

बीते 24 घंटे में मिले 15,353 कोरोना मरीज और 16,606 हुए ठीक

बीते 24 घंटों में देश में 15,353 कोरोना मरीज सामने आए और 16,606 ठीक हो गए। सोमवार को 76 संक्रमितों ने जान गंवाई और एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,331 की कमी आई। covid19india.org से लिए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 1।07 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इनमें से 1.08 करोड़ ठीक हो चुके हैं। करीब 1.58 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 1.84 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में सोमवार को 239 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 309 लोग रिकवर हुए और एक की जान चली गई। अब तक 6 लाख 41 हजार 340 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 28 हजार 686 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,924 मरीजों की मौत हो गई। 1730 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। आपको बता दे, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष स‍िसोद‍िया मंगलवार को द‍िल्‍ली व‍िधानसभा में बजट पेश करेंगे। खबर है कि आज बजट में केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों के ल‍िए मुफ्त वैक्सीनेशन का प्रावधान कर सकती है। इस समय दिल्ली में प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपए में और सरकारी अस्पतालों में 60 साल से अधिक उम्र के अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में जब अगले फेज में आम लोगों के वैक्सीनेशन का नंबर आएगा तो दिल्ली सरकार उन्हें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन देने का प्रावधान ला सकती है।

महाराष्ट्र में सोमवार को 8,744 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,068 मरीज ठीक हुए और 22 की मौत हो गई। अब तक यहां 22 लाख 28 हजार 471 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 77 हजार 112 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 500 मरीजों की मौत हो गई। 97 हजार 637 मरीज ऐसे है जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने संभाजीनगर (औरंगाबाद) में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया है। मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि यह आदेश 11 मार्च से 4 अप्रैल तक रहेगा। वीकेंड पर यहां पूरी तरह लॉकडाउन होगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, मैरिज हॉल बंद रहेंगे।

केरल में सोमवार को 1422 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3030 मरीज ठीक हुए और 12 मरीजों की मौत हुई है। अब तक यहां 10 लाख 78 हजार 740 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 34 हजार 895 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4313 मरीजों की मौत हो गई। 39 हजार 233 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में सोमवार को 427 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 394 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 65 हजार 070 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 57 हजार 560 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3872 मरीजों की मौत हो गई। 3638 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में सोमवार को 179 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 51 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 711 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 039 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2789 मरीजों की मौत हो गई। 1883 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। देशभर में फिर से बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुये राजस्थान सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। इसके तहत छह अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें प्रवेश देने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये राजस्थान के सभी बॉर्डर पर चैक पोस्ट बनाई गई है। इन चैक पोस्ट पर अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना रिपोर्ट देखने के बाद ही उन्हें राज्य में प्रवेश दिया जायेगा। इन छह राज्यों में पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश शामिल हैं। इन प्रदेशों से राजस्थान आने वालों को कोरोना की अपनी नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यह कोरोना रिपोर्ट यात्रा प्रारंभ के 72 घण्टे पूर्व की होनी चाहिये।

गुजरात में सोमवार को 555 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 482 लोग रिकवर हुए और 1 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 73 हजार 941 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 66 हजार 313 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4416 मरीजों की मौत हो गई। 3212 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को 101 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 113 लोग रिकवर हुए और 1 की मौत हुई। अब तक 6 लाख 04 हजार 380 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 5 लाख 93 हजार 008 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8738 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1634 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में सोमवार को 436 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 478 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 9 लाख 55 हजार 451 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 9 लाख 36 हजार 250 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12367 मरीजों की मौत हो गई। अभी 6815 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा में सोमवार को 231 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 177 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 72 हजार 751 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 2 लाख 67 हजार 610 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3058 मरीजों की मौत हो गई। अभी 2083 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर