न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Updates: लगातार दूसरे दिन दिल्ली में मिले 300 से ज्यादा कोरोना मरीज; महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश के 15 राज्यों में कोरोना से ठीक होने वालों से ज्यादा नए संक्रमित सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Mar 2021 9:57:20

Corona Updates: लगातार दूसरे दिन दिल्ली में मिले  300 से ज्यादा कोरोना मरीज; महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश के 15 राज्यों में कोरोना से ठीक होने वालों से ज्यादा नए संक्रमित सामने आए हैं। महाराष्ट्र में भी लगातार दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा नए केस मिले। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। यहां शनिवार को 321 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, शुक्रवार को 312 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 18 हजार 684 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 14 हजार 338 लोग रिकवर हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 12 लाख 10 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 791 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 81 हजार 644 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शनिवार को 321 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 320 लोग रिकवर हुए और एक की जान चली गई। अब तक 6 लाख 40 हजार 815 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 28 हजार 117 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,919 मरीजों की मौत हो गई। 1779 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में शनिवार को 10 हजार 187 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,080 मरीज ठीक हुए और 47 की मौत हो गई। अब तक यहां 22 लाख 8 हजार 586 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 62 हजार 31 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 440 मरीजों की मौत हो गई। 92 हजार 897 मरीज ऐसे है जिनका इलाज चल रहा है

केरल में शनिवार को 2,791 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3517 मरीज ठीक हुए और 16 मरीजों की मौत हुई है। अब तक यहां 10 लाख 75 हजार 228 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 27 हजार 826 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4288 मरीजों की मौत हो गई। 42 हजार 817 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शनिवार को 467 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 395 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 64 हजार 214 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 56 हजार 819 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3868 मरीजों की मौत हो गई। 3527 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर में वायरस के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। नोडल कोविड अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि 20 फरवरी को जांच के लिए दिल्ली भेजे गए 106 सैंपल्स में से 6 में UK स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में 10 से 15 फरवरी के बीच संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसमें से किसी भी मरीज की विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है।

राजस्थान में शनिवार को 233 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 114 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 356 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 864 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2789 मरीजों की मौत हो गई। 1703 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में शनिवार को 571 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 403 लोग रिकवर हुए और एक की जान चली गई। अब तक 2 लाख 72 हजार 811 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 65 हजार 372 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4414 मरीजों की मौत हो गई। 3025 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को 130 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 416 लोग रिकवर हुए और 1 की मौत हुई। अब तक 6 लाख 04 हजार 164 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 5 लाख 93 हजार 704 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8729 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1731 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में शनिवार को 580 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 355 लोग रिकवर हुए और 5 की मौत हुई। अब तक 9 लाख 54 हजार 393 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 9 लाख 35 हजार 421 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12359 मरीजों की मौत हो गई। अभी 6594 मरीजों का इलाज चल रहा है।

हरियाणा में शनिवार को 323 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 145 लोग रिकवर हुए और 1 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 72 हजार 811 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 2 लाख 67 हजार 261 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3056 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1898 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देशभर में कोरोना वायरस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक 240 मरीजों की पहचान हुई है जिनमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। UK, ब्राजील और अमेरिका इसकी मुसीबत झेल रहे हैं। इन नए स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म