न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 24 घंटे में मिले 16,803 कोरोना संक्रमित; महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 8 हजार से ज्यादा मरीज

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। शनिवार को देश में 16,803 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,707 लोग ठीक हुए और 112 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Feb 2021 8:55:04

देश में 24 घंटे में मिले 16,803 कोरोना संक्रमित; महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 8 हजार से ज्यादा मरीज

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। शनिवार को देश में 16,803 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,707 लोग ठीक हुए और 112 की मौत हो गई। अब तक 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1.57 लाख की मौत हो चुकी है। 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 8,623 नए केस आए 3,648 मरीज ठीक हुए और 51 संक्रमितों ने जान गंवाई। महाराष्ट्र में अब तक 21,46,777 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20,20,951 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 92 मरीजों की मौत हो गई। 72,530 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

बता दे, देश में 1 मार्च से आम आबादी को कोरोना का टीका लगने का काम शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक देश के 10 हजार सरकारी केंद्रों पर मुफ्त टीका लगाया जाएगा। इसमें 45 साल से ऊपर के बीमार लोगों और 60 साल से ज्यादा के सभी लोगों का वैक्सीनेशन होगा। देश में करीब 20 हज़ार निजी केंद्रों पर भी टीका लगाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए ₹250 प्रति डोज़ की अधिकतम तय कर दी है।

देशभर में शनिवार को भी वैक्सीनेशन नहीं होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, Co-Win मोबाइल ऐप को आम लोगों के लिए अपडेट किया जा रहा है, इसलिए 27 और 28 फरवरी को वैक्सीनेशन न करने का फैसला किया गया था। इसी मोबाइल ऐप के जरिए आम लोग वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

केरल में शनिवार को 3 हजार 792 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4 हजार 650 लोग रिकवर हुए और 18 की जान चली गई। अब तक 10,56,150 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 1 हजार 164 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 183 मरीजों की मौत हो गई। 51,514 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को 243 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 164 लोग रिकवर हुए और 3 की मौत हुई। इस तरह से अब तक यहां 6 लाख 39 हजार 92 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 26 हजार 876 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,909 की मौत हो गई। अभी 1 हजार 307 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश में शनिवार को 390 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 241 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2,61,403 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,54,874 लोग ठीक हो चुके हैं और 3 हजार 863 मरीजों की मौत हो गई। 2 हजार 666 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शनिवार को 102 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 78 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 20,180 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 16,139 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 हजार 787 मरीजों की मौत हो गई। 1 हजार 254 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात की बात करे तो यहां शनिवार को 451 लोग कोरोना मरीज मिले। 328 लोग रिकवर हुए और एक मरीज की मौत भी हुई। अब तक 2,69,482 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,62,815 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 409 मरीजों की मौत हो गई। 2 हजार 258 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर