न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस / 7वें दिन भी मिले 10 हजार से ज्यादा संक्रमित, फीका रहा द्वितीय विश्वयुद्ध की जीत का जश्न

रूस में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लगातार सातवें दिन 24 घंटे में 10,000 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 May 2020 10:49:20

रूस / 7वें दिन भी मिले 10 हजार से ज्यादा संक्रमित, फीका  रहा द्वितीय विश्वयुद्ध की जीत का जश्न

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 लाख से ज्यादा हो गई है। 2 लाख 80 हजार 431 की मौत हुई है। इसी दौरान 14 लाख 41 हजार 429 स्वस्थ भी हुए। रूस में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लगातार सातवें दिन 24 घंटे में 10,000 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। यहां अब कुल संक्रमित मामले 1,98,676 तक पहुंच गए है। हालांकि, राहत की बात है कि 1,827 लोगों की ही जान गई है, जो कि अन्य देशों के मुकाबले बेहद कम है।

इस महामारी से सहमे रूस में विजय दिवस का जश्न फीका रहा। द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों पर जीत का जश्न औपचारिकता ही रहा। ऐसा पहली बार हुआ है। रूस हर वर्ष इस मौके पर पूरे देश में जश्न मनाता रहा है। रूस में विजय दिवस पर हर साल की तरह राष्ट्रीय अवकाश रहा और क्रेमलिन (रूसी संसद) के बाहर सैनिकों की कब्र पर फूल चढ़ाए गए। साथ ही जीत की इस 75वीं वर्षगांठ पर एक औपचारिक समारोह में युद्ध के दौरान सोवियत सेना के साहस और कुर्बानियों के सम्मान में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक छोटा भाषण भी दिया। लेकिन पूूरा समारोह फीका रहा। यही नहीं लाल चौक (रेड स्क्वायर) पर होने वाली भव्य परेड व लोगों के जुलूस का आयोजन रद्द कर दिया गया। पुतिन ने कहा, यह समारोह मनाना काफी जोखिम भरा है।

चीन / 16 नए मामलेे, अधिकांश में लक्षण नहीं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, चीन में शनिवार को 14 नए मामले सामने आए और अधिकांश में इससे संबंधित कोई लक्षण नहीं देखे गए हैं। 28 अप्रैल के बाद एक दिन में सामने आए पॉजिटिव मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। शुक्रवार को 13 नए केस मिले थे। शनिवार को मिले 14 में से 2 संक्रमित ऐसे हैं जो दूसरे देश से चीन लौटे थे। जुलिन प्रांत में 11 मामले सामने आए। सरकार अब इस राज्य पर पैनी नजर रख रही है। यहां पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। एनएचसी के अनुसार बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए कुल 836 मरीजों को अभी मेडिकल निगरानी में रखा गया है। हुबई प्रांत से कोविड-19 के कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

ब्राजील / मौतों का आंकड़ा 10 हजार के पार


ब्राजील में अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें इस वायरस की वजह से हो गई है। एक लाख 56 हजार लोग संक्रमित हैं। इसके बावजूद सरकार ने कड़े कदम नहीं उठाए हैं। करीबी देश वेनेजुएला और अमेजन जनजातियों तक संक्रमण फैल चुका है। डब्लूएचओ ने भी पत्र लिखा। लेकिन, सरकार अब तक पाबंदियां नहीं लगा पाई है।

ऑस्ट्रेलिया / पीएम ने कहा, अब देश खोलने का वक्त

ऑस्ट्रेलिया अब देश में लगी पाबंदियां हटाने की योजना बना रहा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि अब देश को खोलने का समय आ गया है। हम 3 चरणों में पाबंदियां हटाएंगे।

- पहले चरण में स्कूल कॉलेज और छोटी दुकानें खोली जाएंगी।
- दूसरे चरण में 20 लोगों के एक साथ जुटने की इजाजत होगी।
- तीसरे चरण में 100 लोगों के साथ आयोजन हो सकेंगे।

covid 19,coronavirus pandemic,coronavirus,covid-19 news,covid 19 russia,covid 19 usa,worldometer,john hopkins,pandemic,world news in hindi

अर्जेंटीना / राहत के साथ 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

अर्जेंटीना ने देश में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, राजधानी ब्यूनस आयर्न्स समेत देश के कुछ स्थानों पर पाबंदियों में राहत दी जाएगी। देश के राष्ट्रपति एलबर्टो फर्नांनडेज ने इसकी घोषणा की। देश में लॉकडाउन की घोषणा 20 मार्च को की गई थी।

पाकिस्तान / 700 की मौत


पाकिस्तान के हालात दिन भर दिन ख़राब होते जा रहा है। यहां इस वायरस की वजह से 700 से ज्यादा लोग जान गवां चुके है और 27 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। इन सबके बाजूद सरकार ने लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दी है। शनिवार से देश के ज्यादातर हिस्सों में दुकानें और फैक्ट्रियां खुल गईं। हालांकि, लॉकडाउन का असर पहले भी नहीं था। मस्जिदों में सामूहिक नमाज पर लगी रोक पहले ही हटा ली गई थी। डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार को चेताया भी था। लेकिन, उनकी सलाह और मांग पर प्रधानमंत्री इमरान ने कोई ध्यान नहीं दिया।

जर्मनी / 10 हजारो लोगों ने लॉकडाउन का किया विरोध


यहां शनिवार को करीब 10 हजारो लोगों ने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को फूल देकर उनका व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए शुक्रिया अदा किया। लोगों का कहना है कि सरकार हर महीने लॉकडाउन बढ़ाने की बजाए दूसरे विकल्प खोजे ताकि वे खुली हवा में सांस ले सकें। कुछ लोगों के मुताबिक, सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) संक्रमण से बचने का सबसे सरल उपाय है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका