न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 3254 नए केस, 149 लोगों की हुई मौत; कुल आंकड़ा 94 हजार के पार

महाराष्ट्र में आज बुधवार को अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए है। यहां आज 24 घंटे में 3 हजार 254 नए संक्रमित सामने आए हैं और 149 मरीजों ने जान गंवाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 10:58:57

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 3254 नए केस, 149 लोगों की हुई मौत; कुल आंकड़ा 94 हजार के पार

महाराष्ट्र में आज बुधवार को अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए है। यहां आज 24 घंटे में 3 हजार 254 नए संक्रमित सामने आए हैं और 149 मरीजों ने जान गंवाई है। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हजार 41 और मृतकों की संख्या 3 हजार 438 हो गई है। वहीं, मुंबई में 24 घंटे में 1 हजार 567 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है, जबकि 97 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल केस 52 हजार 667 और कुल मौत 1 हजार 857 हो गई हैं। मुंबई में 8 जून तक 2 लाख 33 हजार 570 लोगों का टेस्ट हो चुका है। वरिष्ठ नागरिकों में संक्रमण के ज्यादा केस मिलने से बीएमसी घरों में जाकर जांच कर रही है। अब तक 18 लाख 11 हजार 766 लोगों की घरों में पहुंचकर जांच की गई। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मुंबई की 4 हजार 71 बिल्डिंगों को सील किया गया। 775 चॉल और स्लम के क्षेत्र कंटेंनमेंट जोन में अब भी बने हुए हैं।

मुंबई के भायखला, चिंचपोकली और मजगांव में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2,967 पर पहुंच गया। वहीं, माटुंगा, सायन, वडाला में मरीजों की संख्या 2,987 है। इन वॉर्डों में कोरोना की डेली ग्रोथ रेट 1.5 फीसदी है, जो कि मुंबई में सबसे कम है।

राज्य में बढ़ते मामलों के बीच मुख्ममंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन लागू करने की बात कही है। उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि अगर लोग पाबंदियों का सम्मान करने में विफल रहे तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करना पड़ सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग हम केंद्र से कर चुके हैं। शटडाउन की वजह से कई लोग फिर से अपनी ड्यूटी शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार 'मिशन स्टार्ट अगेन' के लिए सतर्क कदम उठा रही है। हमने लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से लागू किया और वैसे ही इसे हटाना भी होगा। खतरा अभी टला नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका