न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लापरवाही : कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों को दिए शव, पूरे विधि-विधान से हुआ अंतिम संस्कार

भोपाल में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत के बाद अस्पताल ने शव को परिजनों के दे दिए जिसके बाद पूरी विधि पूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब इस लापरवाही के परिणाम क्या होंगे ये भी जल्द पता चल जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 5:35:47

लापरवाही : कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों को दिए शव, पूरे विधि-विधान से हुआ अंतिम संस्कार

भोपाल की जनता को स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। दरअसल, भोपाल में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत के बाद अस्पताल ने शव को परिजनों के दे दिए जिसके बाद पूरी विधि पूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब इस लापरवाही के परिणाम क्या होंगे ये भी जल्द पता चल जाएगा।

राजधानी में 8 अप्रैल को कोरोना मरीज जगन्नाथ मैथिल की मौत हुई थी वहीं 11 अप्रैल को इमरान नाम के शख्स की मौत हुई थी। इन दोनों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मरने के दो दिन बाद आई। भोपाल के हमीदिया और एम्स अस्पताल में हुईं इन मौतों को डॉक्टरों ने सामान्य मौत मानकर शव परिजन को कपड़े में लपेट के सौंप दिए। मौत के दो दिन बाद आई रिपोर्ट में दोनों के कोरोना वायरस के संक्रमित होने की जानकारी मिली।

जानकारी के अभाव में परिजन एम्बुलेंस से ऐसे ही शव को लेकर घर चले गए। जगन्नाथ मैथिल के शव से उनके कई परिजन लिपटकर रोए। इसमें बच्चे और बड़े भी शामिल थे। इसके बाद शव को घर के पुरुष सदस्यों और पड़ोसियों ने मिलकर स्नान कराया। शवयात्रा में भी करीब 30 लोग शामिल हुए।

वहीं, इमरान के शव को भी मुस्लिम धर्म के अनुसार पहले नहलाया (गुसल) गया। और परिजन ने नए कपड़े पहनाकर इत्र लगाया। इमरान की शवयात्रा में भी करीब तीस लोगों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है।

परिजन का आरोप है कि हमें दोहरा दुख है एक तो हमारे प्रियजन हमसे हमेशा के लिए विदा हो गए। दूसरी बात ये कि उनकी जांच रिपोर्ट इतनी देर से आई कि हमको उनके संक्रमित होने का पता ही नहीं चला। स्वास्थ्य विभाग ने हमारे नाते-रिश्तेदारों समेत पड़ोसियों की जान से खिलवाड़ किया है।

इमरान के भाई राशिद का कहना है कि भाई का शव जब एम्स प्रबंधन ने सौंपा तब कोई एहितयात बरतने की सलाह नहीं दी। हम देख सुन रहे हैं कि कोरोना संक्रमित की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शव परिजनों को नहीं दे रही है। ये लोग खुद संक्रमित लोगों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। लेकिन भाई के शव को ऐसे ही घर की ही चादर में लपेट कर दे दिया गया। घर पर हमने अंतिम संस्कार करने से पहले की जाने वाली सभी रस्में अदा की। इसमें हमारे रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल हुए।

इस घटना के बाद बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का अमला सक्रिय हुआ। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में दोनों लोगों के आसपास के तीन किलोमीटर के क्षेत्र निषेध क्षेक्ष घोषित कर दिया गया है। परिवार सहित पड़ोसिंयों और शवयात्रा में शामिल हुए लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। करीब 40 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर