न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना का कहर जारी, 11 हजार से ज्यादा मौतें, 3.50 लाख से अधिक केस

देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 54 हजार 161 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 11090 मरीज बढ़ गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 9:13:12

देश में कोरोना का कहर जारी, 11 हजार से ज्यादा मौतें, 3.50 लाख से अधिक केस

देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 54 हजार 161 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 11090 मरीज बढ़ गए। मंगलवार को लगातार सातवां दिन था, जब संक्रमितों की संख्या 10 हजार से अधिक बढ़ी। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 87 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में मंगलवार को मौत का आंकड़ा 11 हजार 921 पर पहुंच गया। कल इस आंकड़े में 2 हजार 4 मौतें जुड़ीं। एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 54 हजार से अधिक है। कोरोना से मौत के आंकड़ों में अचानक आया उछाल है। दरअसल, महाराष्ट्र और दिल्ली ने मौत के पुराने आंकड़ों को भी जोड़ दिया है।

दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 93 लोगों ने दम तोड़ा। वहीं, पिछले दिनों हुई 344 मौतों की भी डेथ ऑडिट कमेटी ने कोरोना से होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही एक दिन में 437 मौतें रिपोर्ट में जुड़ने के साथ ही राजधानी में मौत की संख्या 1 हजार 837 हो गई। दिल्ली गुजरात को पीछे छोड़कर देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 859 नए मामले आए और 93 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब कुल मरीजों की संख्या 44 हजार 688 हो गई है। पहले हुई 344 मौत के मामलों की लेट रिपोर्टिंग हुई है। अब दिल्ली में कुल मौत का आंकड़ा 1 हजार 837 हो गया है। दिल्ली में अब तक 16 हजार 500 लोग ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में कोरोना से हुई 81 मौतों के साथ ही पिछली 1 हजार 328 मौतों को शामिल किया। इसी के साथ मृत्यु दर बढ़कर 3.35% हो गई। इन आंकड़ों में अकेले मुंबई में 862 मौतें हुई हैं। अब महाराष्ट्र में कुल मौत का आंकड़ा 5537 हो गया है। कुल कंफर्म केस की संख्या 1 लाख 13 हजार 445 है, जिसमें एक्टिव केस की संख्या 50 हजार से अधिक है। वहीं, 57 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अकेले मुंबई में कोरोना के कुल केस की संख्या 60 हजार से अधिक है, जिसमें 3 हजार 168 लोगों की मौत हो चुकी है।

5 दिन, जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख - केस
13 जून - 12031
14 जून - 11374
12 जून - 11314
11 जून - 11128
17 जून - 11090

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 134 मरीज मिले, जबकि 11 की मौत हुई। इसके साथ, राज्य में मरीजों की संख्या 11 हजार 70 हो गई। वहीं, कोरोना से अब तक 476 लोगों की जान गई है। रविवार शाम से राज्य के 29 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला।

उत्तरप्रदेश में मंगलवार को 507 संक्रमित मिले, जबकि 28 की मौत हुई। गौतमबुद्धनगर में 60, मेरठ में 43, कानपुर में 35, आगरा में 21, मरीज बढ़े। पूर्व सांसद और सपा नेता धर्मेंद्र यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना से अब तक 435 ने जान गंवाई। यहां कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 598 हो गई है।

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 235 नए केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 69, जयपुर में 41, जोधपुर में 18, उदयपुर में 20, पाली में 10 सक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 216 हो गया। मंगलवार को 7 लोगों की मौत भी हुई। इस साथ ही यहां कुल मौतों की संख्या 308 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका