न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार, रिकवरी रेट में इजाफा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 312 हो गई है। सोमवार को 4615 से ज्यादा संक्रमित बढ़ चुके हैं। अब तक 39 हजार 231 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 11:46:52

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार, रिकवरी रेट में इजाफा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 312 हो गई है। सोमवार को 4615 से ज्यादा संक्रमित बढ़ चुके हैं। अब तक 39 हजार 231 मरीज ठीक भी हुए हैं। आज महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई। राज्य में दूसरे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 2715 संक्रमित ठीक हुए। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक लाख की आबादी पर पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7.1 है।

सोमवार को महाराष्ट्र में 2033, तमिलनाडु में 536, गुजरात में 366, राजस्थान में 305, दिल्ली में 299, मध्यप्रदेश में 259, उत्तरप्रदेश में 141, प। बंगाल में 148, बिहार में 103, जम्मू-कश्मीर में 106, कर्नाटक में 99, आंध्रप्रदेश में 52, ओडिशा में 48 मरीज मिले।

ये सभी आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 96 हजार 169 संक्रमित हैं। 56 हजार 316 का इलाज चल रहा है। 36 हजार 823 ठीक हो गए हैं और 3029 की मौत हो चुकी है।

तेलंगाना में हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर 1000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। लोग मास्क की जरूरत को समझें नहीं तो पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन करना पड़ेगा।

BSF के 44 जवानों ने कोरोना को
दी मात

CRPF के 3 जवानों की कोरोना रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। अब तक इस पैरा मिलिट्री फोर्स के 294 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 177 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 44 और जवानों ने कोरोना को हराया। इस बल में 192 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 163 का इलाज चल रहा है।

कोरोना केस कम हुए तो हम भी पाबंदियों में ढील देंगे : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन कब खत्म होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कोरोना के मामले कम होने पर हम भी लॉकडाउन में ढील देंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना को सामान्य फ्लू समझने की कोशिश न करें। हर कोई इसको लेकर गंभीर रहे और जारी जरुरी निर्देशों का पालन किया जाए। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरुरी है और इसका पालन किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र के ऑरेंज जोन पर से पाबंदियां हटाने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते मामले को देखते हुए ऑरेंज जोन में भी पाबंदियां हटाना अभी मुश्किल है। ऐसा करने पर वहां स्थिति बिगड़ सकती है।

ग्रीन जोन को रखेंगे सुरक्षित

उद्धव ठाकरे ने कहा हम ग्रीन जोन को सुरक्षित रखने का पूरा प्रयास करेंगे। ग्रीन जोन में एक भी संक्रमित नहीं होना चाहिए। साथ में यह भी कोशिश रहेगी कि रेड जोन को ग्रीन जोन में लाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीन जोन में काम शुरू हो चुका है, लेकिन वहां पर मजदूर कम हैं। ग्रीन जोन के लोग निकल कर बाहर आएं, मजदूर बाहर आएं और काम शुरू करें। साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखें।

यूपी में योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान प्रदेश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर प्रतिबंध बरकरार रखा गया है। मेट्रो रेल सेवा भी इस दौरान प्रतिबंधित रहेगी। जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश के समस्त सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं सभागार, एसेम्बली हॉल और अन्य इसी तरह से चीजों को खोलने पर पाबंदी लगी हुई है। खेल परिसर और स्टेडियम खोले जा सकेंगे, लेकिन दर्शकों की एंट्री नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका