न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

24 घंटे में देश भर में मिले 1,035 मरीज, 40 की मौत, कोरोना से अब तक 239 मौतें

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) के संक्रमित मरीजों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक देश में 7,447 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 10:01:37

24 घंटे में देश भर में मिले 1,035 मरीज, 40 की मौत, कोरोना से अब तक 239 मौतें

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) के संक्रमित मरीजों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक देश में 7,447 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 239 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। वहीं 643 कोरोना मरीजों का इलाज भी किया जा चुका है। उत्तरप्रदेश और झारखंड में शनिवार को 3-3, जबकि महाराष्ट्र में 2 नए मामले सामने आए।

24 घंटे में 1000 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 1,035 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। भारत में 24 घंटों के दौरान बढ़े संक्रमित मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं कोरोना वायरस के कारण 24 घंटों में 40 नई मौतें दर्ज की गई हैं।

पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों से 102 जमातियों को निकाला गया था। जिसमें से अब 52 जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मस्जिदों से निकाले गए बहुत से जमाती निजामुद्दीन मरकज के बताए जा रहे हैं, इनमें कुछ विदेशी भी शामिल हैं।

ओडिशा में 5 और 9 साल की दो बच्चियां कोरोना पॉजिटिव

ओडिशा में 5 साल और 9 साल की दो बच्चियां भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 48 हो गई है। वहीं ओडिशा में तीन कोविड-19 (Covid-19) अस्पतालों का संचालन भी शुरू किया जा चुका है।

औरंगाबाद में हुए 20 मरीज, 1 की मौत


औरंगाबाद में शनिवार को 2 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। जिले में अब कोरोना के 20 मरीज हैं। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि एक ठीक हो गया है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 210 नए केस सामने आए। राज्य में शुक्रवार को 12 मौतें हुईं। यहां इस बीमारी से 110 लोग जान गंवा चुके हैं।

मध्यप्रदेश में 451 संक्रमित


शनिवार को इंदौर में महामारी की चपेट में आयी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन और मरीजों की मौत हो गई है। शहर में इस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गयी है। वहीं, शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 40 नए केस सामने आए। इनमें से 22 रिपोर्ट इंदौर में और 14 भोपाल में पॉजिटिव आई हैं। इसके साथ ही इंदौर में कुल संक्रमितों की संख्या 235 और भोपाल में 112 हो गई। इनके अलावा मुरैना में 13, उज्जैन में 15, खरगोन में 12, बड़वानी में 14, जबलपुर में 9, ग्वालियर में 6, इटारसी में 6, छिंदवाड़ा में 4, खंडवा में 5, देवास में 3, शिवपुरी-विदिशा में 2-2, जबकि धार, बैतूल, श्योपुर, रायसेन, रतलाम में 1-1 मरीज हैं।

coronavirus,coronavirus outbreak in india,coronavirus news,news,covid 19,covid 19 news,news in hindi

राजस्थान में 579 संक्रमित

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह 579 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नये मामलों में 14 कोटा के और 4 बीकानेर के मामले हैं। राजस्थान में शुक्रवार को 99 नए संक्रमित मिले। इसमें अकेले जयपुर में 53 संक्रमित मिले। जैसलमेर में 16 (इनमें 8 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 12, जोधपुर में 8, झालावाड़ में 3 मरीज मिले। अलवर, भरतपुर और कोटा में 1-1 केस सामने आया है।

उत्तरप्रदेश में 436 संक्रमित

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को कुल 23 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों में से 210 तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। आगरा में शनिवार को 3 और संक्रमित मिले। जिसके बाद शहर के कुल मामलों की संख्या 92 हो गई। जिसमें 81 एक्टवि मामले शामिल हैं। प्रयागराज में एक प्रोफेसर पर तब्लीगी जमात में जाने की जानकारी छिपाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रोफेसर और उनकी पत्नी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

सूरत में तोड़फोड़

गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में लॉकडाउन से परेशान सैकड़ों प्रवासी मजदूर शुक्रवार देर रात उग्र हो गए और सड़कों पर उतर आए। ये सभी मजदूर उन्हें वापस घर भेजने की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। बताया जाता है प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सड़कों पर खड़े कुछ वाहनों में आग लगा दी और जरूरी सामन ले जा रहे ट्रकों में तोड़फोड़ की। हालांकि मामला बढ़ने से पहले ही पुलिस ने आगजनी करने वाले प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और स्थिति पर काबू पा लिया गया।

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

कोरोना वायरस के कहर से निपटने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। 21 दिनों के इस लॉकडाउन का आखिरी दिन 14 अप्रैल को है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर फैसला हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका