न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में फिर बढ़ा कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा, एक दिन में इतने लोगों ने गवाई जान

अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से सबसे अधिक तबाही देखने को मिली है। पिछले तीन महीने से लगभग पूरा देश बंद है और करीब ढाई करोड़ लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 9:13:55

अमेरिका में फिर बढ़ा कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा, एक दिन में इतने लोगों ने गवाई जान

कोरोना के संक्रमण से दुनिया में अब तक 59 लाख 4 हजार 658 लोग संक्रमित हो चुके है। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 62 हजार 10 हो गया है। वहीं, 25 लाख 79 हजार 629 लोग ठीक हुए हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 1297 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके साथ ही अमेरिका में कोरोना से होने वाली मौत की कुल संख्या 1,03,330 तक पहुंच गई है। जो की दुनिया में सबसे ज्यादा है। वहीं, यहां कुल संक्रमितों की संख्या भी 17 लाख को पार कर चुकी है।

गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से सबसे अधिक तबाही देखने को मिली है। पिछले तीन महीने से लगभग पूरा देश बंद है और करीब 2.5 करोड़ लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। दूसरी ओर अब अमेरिका से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं, जो हैरान करती हैं। बीते दिन न्यूयॉर्क में एक सुपरमार्केट में लोगों की इतनी भीड़ जुट गई कि हालात बेकाबू हो गए। अंत में भीड़ ने पूरी सुपरमार्केट को लूट लिया और चंद सेकेंड में ही मार्केट खाली कर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि देश को दोबारा खोल दिया जाए। उन्होंने इस बारे में सभी राज्यों को आदेश भी जारी किए हैं, जिसमें धार्मिक स्थल, होटल, बार, स्कूल को तुरंत खोलने को कहा है। ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर राज्य ऐसा नहीं करते हैं, तो वह फेडरल गवर्नमेंट की ओर से ऐसा आदेश जारी कर देंगे।

ब्राजील से लौट सकेंगे अमेरिकी नागरिक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्राजील पर लगाया गया ट्रैवल बैन सख्त है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्राजील से लौटने के इच्छुक अमेरिकी नागरिकों को अपने देश आने की इजाजत दी जाएगी। यह ठीक चीन से आने पर लगाए गए बैन की तरह है। हम इतने सख्त नहीं हो सकते कि अमेरिकी लोगों को उनके देश में आने की इजाजत न दी जा सके। अमेरिका ने पिछले हफ्ते ब्राजील से आने वालों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई थी।

भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रंप की सक्रियता

वहीं, भारत-चीन सीमा विवाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सक्रियता के बाद चीन के रूख में नरमी देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं हैं। चीन के राजदूत सुन वीडोंग ने बुधवार को एक प्रकार से मेल-मिलाप की भाषा में कहा कि भारत और चीन ने कभी भी मतभेदों की छाया अपने समूचे द्विपक्षीय संबंधों पर नहीं पड़ने दी है और वे इस आधारभूत सिद्धांत को मानते हैं कि दोनों देश एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं हैं। वहीं, चीन सरकार के प्रोपगेंडा मैगजीन ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि चीन और भारत को वर्तमान में सीमा पर जारी गतिरोध को हल करने के लिए अमेरिका की सहायता की जरूरत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका