न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन मिले 8 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज; एक्टिव केस के मामले में केरल को छोड़ा पीछे

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8 हजार 333 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4 हजार 936 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Feb 2021 9:34:49

महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन मिले 8 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज; एक्टिव केस के मामले में केरल को छोड़ा पीछे

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 8 हजार 333 नए मरीज सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन था, जब यहां 8 हजार से ज्यादा मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15 दिन में ही दोगुना हो गई है। शनिवार को यह आंकड़ा 67 हजार 608 हो गया, जबकि 11 फरवरी को यह 30 हजार 265 था।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8 हजार 333 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4 हजार 936 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई। अब तक 21,38,154 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20,17,303 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52 हजार 43 मरीजों की मौत हो गई। 67 हजार 608 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

24 घंटे में मिले 16 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज

आपको बता दे, देश में कोरोना के केस में आई तेजी चिंता बढ़ा रही है। शुक्रवार 16 हजार 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12 हजार 361 लोग रिकवर हुए और 109 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 7 लाख 61 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 56 हजार 970 मरीज ऐसे हैं जिनकी मौत हो गई। 1 लाख 56 हजार 413 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल में शुक्रवार को 3 हजार 671 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4 हजार 142 लोग रिकवर हुए और 14 की जान चली गई। अब तक 10 लाख 52 हजार 358 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 96 हजार 514 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,165 मरीजों की मौत हो गई। 51 हजार 390 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश की बात करे तो शुक्रवार को 332 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 246 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 61 हजार 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 54 हजार 633 लोग ठीक हो चुके हैं और 3862 मरीजों की मौत हो गई। 2,518 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को 256 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 193 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हुई। इस तरह से अब तक यहां 6 लाख 38 हजार 849 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 26 हजार 712 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 906 की मौत हो गई। अभी 1231 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 149 नए कोरोना मरीज सामने आए। 125 लोग रिकवर हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 20 हजार 78 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 61 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2786 मरीजों की मौत हो गई। 1231 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को कोटा में 60 नए कोरोना मरीज मिले। इसके अलावा उदयपुर-जोधपुर में 13-13 नए मरीज मिले। इसके अलावा बांसवाडा में 9, बीकानेर में 6 और नागौर में 5 नए संक्रमित मिले। आपको बता दे, राजस्थान में महाराष्ट्र और केरल से आने वालों को RT-PCR टेस्ट निगेटिव होने की रिपोर्ट दिखानी जरूरी होगी। इन दोनों राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीज मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं स्कूली छात्रों में संक्रमण फैलने से भी सरकार की चिंता बढ़ गई है।

आपको बता दे, देश के 18 राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन फैल गया है। ये स्ट्रेन यूके, साउथ अफ्रीका और ब्राजील से आए हैं। इसके अब तक 194 मामले सामने आ चुके हैं। केद्र सरकार ने देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए इन सभी 18 राज्यों की निगरानी शुरू कर दी है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने इन राज्यों से नए स्ट्रेन से जुड़े मरीजों की जानकारी और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?