न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पर इस कंपनी ने दी अच्छी खबर, कहा - हमारी वैक्सीन वायरस को खत्म करने मे सक्षम

कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन का अभी अंतिम चरण का तीसरा यानी आखिरी ट्रायल चल रहा है, जो सितंबर के अंत तक खत्म हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 10:56:48

कोरोना पर इस कंपनी ने दी अच्छी खबर, कहा - हमारी वैक्सीन वायरस को खत्म करने मे सक्षम

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 89 लाख 70 हजार 837 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 60 हजार 675 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 7 लाख 11 हजार 108 की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब तक कोरोना के 49,73,568 संक्रमित मामले सामने आ चुके है वहीं, 1,61,601 मरीजों की मौत भी हुई है। इस वायरस से 25,40,137 ठीक भी हुए है। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना की कारगर वैक्सीन बनाने के काम में जुटे हुए हैं और उसके सफल होने का दावा भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक दावा अमेरिका की एक वैक्सीन बनाने वाली कंपनी नोवावैक्स (NOVAVAX) ने भी किया है। कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाने में कारगर है और साथ ही साथ यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को भी बढ़ा रही है। कंपनी का कहना है कि उसकी वैक्सीन का अभी अंतिम चरण का तीसरा यानी आखिरी ट्रायल चल रहा है, जो सितंबर के अंत तक खत्म हो जाएगा।

coronavirus,novavax vaccine,coronavirus vaccine,human trial,vaccine updates,america

नोवावैक्स कंपनी की इस कोरोना वैक्सीन का नाम NVX-CoV2373 है। कंपनी ने दावा किया है कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस को तो खत्म करने में सक्षम है ही, साथ ही यह शरीर में उच्च स्तर के एंटीबॉडीज भी बनाएगी, ताकि भविष्य में शरीर पर कोरोना का हमला न हो। कंपनी का दावा है कि 2021 में वो वैक्सीन की 100-200 करोड़ खुराक बनाएंगे। आपको बता दें कि इस वैक्सीन के लिए कंपनी को व्हाइट हाउस यानी अमेरिकी सरकार से फंडिंग मिली है।

नोवावैक्स के प्रमुख ग्रेगरी ग्लेन ने भरोसा जताया है कि आखिरी ट्रायल के डाटा के आधार पर कंपनी को सरकार की ओर से वैक्सीन बनाने की अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये अनुमति इसी साल दिसंबर की शुरुआत तक मिल सकती है।

इस वैक्सीन का ट्रायल मई महीने के अंत में शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी खुराक लेने से अब तक 18 से 59 साल के 106 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। यह वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल के अध्ययन में सामने आया है। अब देखना होगा कि इसके तीसरे यानी अंतिम चरण के ट्रायल का परिणाम कितना कारगर और सुखद होता है।

coronavirus,novavax vaccine,coronavirus vaccine,human trial,vaccine updates,america

डॉ एंथोनी फाउची ने बताया कब आएगी Vaccine

वहीं, इस बीच अमरीका के जाने-माने संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ एंथोनी फाउची का खाना है कि अगले साल की शुरुआत में शायद कोरोना वैक्सीन की करोड़ों डोज आ सकती है। फाउची ने कहा, 'हमें मैन्युफैक्चरर्स ने बताया है कि 2021 के अंत तक वैक्सीन की करोड़ों डोज मिलेगी। ऐसे में मुझे लगता है कि चीज़ें हमारे नियंत्रण में हैं और वैक्सीन बनने की प्रक्रिया सकारात्मक है। मैं आशावान हूं लेकिन कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैक्सीन को लेकर कुछ भी गारंटी नहीं दी जा सकती। वैक्सीन के बावजूद मुझे नहीं लगता है कि हम इसका जड़ से उन्मूलन करने जा रहे हैं क्योंकि कोरोना वायरस जैसा संक्रामक वायरस बहुत कम होते हैं।'

डॉ एंथोनी फाउची ने सीएनएन से कहा है कि कोरोना वायरस से जितनी तबाही अमरीका में हुई उतनी किसी भी मुल्क में नहीं हुई है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ऐसा नहीं मानते हैं।

फाउची ने कहा, 'कोराना ने पूरी दुनिया को तबाह किया है लेकिन अमरीका जितना झेल रहा है उतना किसी ने नहीं झेला। संक्रमितों की संख्या और मरने वालों की तादाद देखिए तो साफ़ पता चलता है। दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों और उससे होने वाली मौत के मामले केवल अमरीका में 20% से 25% हैं जबकि यहां की आबादी दुनिया की कुल आबादी के पाँच फ़ीसदी से भी कम है। संख्या से साफ़ है कि अमरीका में कोरोना का ज़ख़्म ज़्यादा गहरा और हरा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत