Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खौफ, नई वैक्‍सीन हो रही तैयार

ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्‍ट्रेजेनेका के वैज्ञानिक संयुक्‍त रूप से इन नए स्‍ट्रेन से निपटने के लिए भी वैक्‍सीन तैयार करने में जुट गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Jan 2021 8:55:18

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खौफ, नई वैक्‍सीन हो रही तैयार

दुनिया में अब तक 9 करोड़ 73 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें 6 करोड़ 98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 20 लाख 83 हजार से ज्यादा हो चुकी है। 2.53 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 1.12 लाख मरीजों की हालत गंभीर है। इसके साथ ही अब विश्‍व में कोरोना वायरस के नए रूप या स्‍ट्रेन का खतरा मंडरा रहा है। ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में इस नए स्‍ट्रेन के सामने आने के बाद कई देशों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच अब ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्‍ट्रेजेनेका के वैज्ञानिक संयुक्‍त रूप से इन नए स्‍ट्रेन से निपटने के लिए भी वैक्‍सीन तैयार करने में जुट गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्‍ट्रेजेनेका कोरोना वायरस के नए रूप से निपटने के लिए कारगर वैक्‍सीन बनाने के क्रम में अपनी तकनीक को नए सिरे से तैयार करने के लिए शोध में जुटे हैं। वैज्ञानिक इस प्रयास में जुटे हैं कि वे कितनी जल्‍दी अपने chAdOx वैक्‍सीन प्‍लेटफॉर्म को नए सिरे से तैयार करें। ताकि नई प्रभावी वैक्‍सीन भी बनाई जा सके।

ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की ओर से कहा गया है कि सावधानीपूर्वक वैक्‍सीन की इम्‍युनिटी पावर पर पड़ने वाले नए कोरोना वायरस के रूप के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। साथ ही इसका आकलन भी कर रहे हैं कि कैसे नए तरीके की कोविड 19 वैक्‍सीन को जल्‍द बनाया जाए।

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी बुधवार को कहा है कि देश की दवा नियामक एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं ताकि कोरोना वायरस के नए रूप से लड़ने के लिए तैयार की जा रही नई कोरोना वैक्‍सीन के लिए अनुमति दी जा सके। फ्रांस में 25 हजार से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

बता दे, फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 26 हजार 784 कोरोना के केस मिले। यह आंकड़ा पिछले 2 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 नवंबर को देश में 28 हजार 393 केस मिले थे। बुधवार को यहां 310 मौतें भी रिकॉर्ड की गई। बुधवार तक फ्रांस में 25,686 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनमें से 2,852 की हालत गंभीर है। पिछले 24 घंटे में इन दोनों टैली में 119 और 13 की बढ़ोतरी हुई। अब तक यहां कुल 29.65 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 71,652 लोगों की जानें भी जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका