न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशेष ट्रेन से सफर / चंद घंटों में हो गई 16.15 करोड़ की बुकिंग, 80 हजार से ज्यादा यात्री करेंगे सफर

भारतीय रेलवे के मुताबिक विशेष ट्रेनों के लिए 80 हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट बुकिंग की है। इसके मुताबिक अब तक 16.15 करोड़ रुपये की 45,000 से अधिक टिकटों की बुकिंग की गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 May 2020 3:55:43

विशेष ट्रेन से सफर / चंद घंटों में हो गई 16.15 करोड़ की बुकिंग, 80 हजार से ज्यादा यात्री करेंगे सफर

भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन के बीच यात्रियों के लिए स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 12 मई की शाम से यह ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। ये रेलगाड़ियां नई दिल्ली और देश के सभी प्रमुख शहरों डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुम्बई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के बीच चलेंगी। मंगलवार 12 मई को आठ में से तीन रेलगाड़ियां नई दिल्ली से रवाना हो रही हैं, जो डिब्रूगढ़, बेंगलुरु और बिलासपुर पहुंचेंगी। हावड़ा, राजेन्द्र नगर (पटना), बेंगलुरु, मुम्बई मध्य और अहमदाबाद से एक-एक रेलगाड़ी रवाना होगी और दिल्ली पहुंचेगी।

भारतीय रेलवे के मुताबिक विशेष ट्रेनों के लिए 80 हजार से अधिक यात्रियों ने टिकट बुकिंग की है। इसके मुताबिक अब तक 16.15 करोड़ रुपये की 45,000 से अधिक टिकटों की बुकिंग की गई हैं। रेलवे ने दिल्ली से मध्य प्रदेश के बिलासपुर के लिए पहली ट्रेन रवाना होने से कुछ घंटे पहले यह जानकारी दी। बता दें कि इन विशेष ट्रनों की बुकिंग सोमवार शाम छह बजे शुरू हुई थी। इनकी टिकट बुकिंग केवल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट (www.irctc.co.in) और मोबाइल ऐप (IRCTC Rail Connect) से हो रही है।

45,533 बुकिंग हुई, 82,317 लोग यात्रा करेंगे

रेलवे ने बताया कि अभी तक अगले सात दिन के लिए 16.15 करोड़ रुपये की 45,533 (पीएनआर) बुकिंग की गई है। इन टिकटों पर करीब 82,317 लोग यात्रा करेंगे। लॉकडाउन में चलाए जाने के कारण इन विशेष रेलगाड़ियों में सिर्फ वातानुकूलित श्रेणी (एसी-1, एसी-2 और एसी-3) के डिब्बे होंगे, किराया सामान्य राजधानी ट्रेन के अनुरुप होगा। रेलवे ने कहा था कि इन रेलगाड़ियों में एडवांस रिजर्वेशन अधिकतम सात दिन के लिए होगा, फिलहाल आरएसी और वेटिंग टिकट जारी नहीं होगा।

रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए है

- ट्रेन किस रूट पर और कब चलेगी इसका फैसला रेल मंत्रालय लेगा। इसके लिए वह केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में रहेगा।

- ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी, बुकिंग कैसे की जाएगी, स्टेशन पर और ट्रेन में एंट्री कैसे लेनी है। इसकी गाइडलाइन्स रेल मंत्रालय जारी करेगा।

- जिनकी ई-टिकट कन्फर्म हो चुकी है, सिर्फ उन्हें ही स्टेशन पर आने की अनुमति होगी।

- ई-टिकट के आधार पर ही किसी यात्री या फिर कैब के ड्राइवर की एंट्री हो पाएगी।

- हर यात्री को मास्क पहनने की जरूरत है, स्टेशन और रेल यात्रा के दौरान। इसके साथ ही ट्रेन पर चढ़ते समय और उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरुरी होगा

- रेल मंत्रालय के द्वारा एक एडवाइज़री जारी की जाएगी, जिसका पालन रेलवे कर्मचारियों को करना है।

- हर रेलवे स्टेशन पर यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी, जो नॉर्मल हैं उन्हें ही एंट्री मिलेगी।

- हर कोच, रेलवे स्टेशन के एंट्री एग्जिट पर हैंड सैनिटाइज़र की सुविधा होनी चाहिए।

- ट्रेन जब अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचेगी, तो सभी यात्रियों को उस राज्य के नियमों का पालन करना होगा और अधिकारियों की सहायता करनी होगी।

- यात्रियों को अपना भोजन और चादर लेकर आना होगा।

- स्वास्थ्य जांच के लिए ट्रेन के रवाना होने के समय से करीब 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना जरुरी होगा।

- यात्रियों के लिए ‘आरोग्य सेतु एप’ डाउनलोड करना भी अनिवार्य होगा।

रेलगाड़ी में टीटीई को किसी का टिकट बनाने की अनुमति नहीं होगी। भारतीय रेल ने टिकटें रद्द कराने का भी विकल्प दिया है। इस संबंध में उसका कहना है कि यात्री रेलगाड़ी के प्रस्थान से 24 घंटे पहले तक ही टिकट रद्द करा सकते हैं। लेकिन टिकट रद्द होने पर कुल किराये का 50% शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री