न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉर्डर सील वाले फैसले को राजस्थान सरकार ने पलटा, सीमा नियंत्रित करने का दिया आदेश

पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में सीमा सील करने की बात को हटाकर सीमा नियंत्रित करने का निर्देश जारी किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 3:15:55

बॉर्डर सील वाले फैसले को राजस्थान सरकार ने पलटा,  सीमा नियंत्रित करने का दिया आदेश

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हजार के पार जा चुकी है। वहीं, राज्य में बढ़ते संक्रमण को दखते हुए सरकार ने आज शाम से प्रदेश की सीमाएं एक बार फिर सील करने का फैसला लिया था हालाकि, अब इस फैसले को राजस्थान सरकार ने पलट दिया है। पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में सीमा सील करने की बात को हटाकर सीमा नियंत्रित करने का निर्देश जारी किया गया है। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि सीमा नियंत्रण के दौरान लोगों की आवाजाही कैसी होगी। माना जा रहा है कि बाहरी प्रदेश से आने वाले लोगों की एंट्री पास के जरिए होगी। इसके साथ ही दूसरे प्रदेश जाने वालों को भी पास लेना होगा। कलेक्टर स्तर पर पास जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी इस बाबत कोई खास गाइडलाइन नहीं जारी की गई है। इससे पहले सरकार ने सात दिन बॉर्डर सील करने का फैसला किया था।

बता दे, राजस्थान में करना सभी 33 जिलों में फैल चुका है। मंगलवार को 369 नए केस सामने आए और 9 मरीजों ने जान गंवाई वहीं, आज बुधवार सुबह 123 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 40, भरतपुर में 34, पाली और सीकर में 11-11, झुंझुनू में 9, नागौर में 5, कोटा में 3, अलवर में 2, बाड़मेर, भीलावाड़ा, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्य से आए 2 व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 368 पहुंच गया। वहीं, जोधपुर में एक मौत भी हुई। राज्य में मौत का आंकड़ा 256 पहुंच गया।

जयपुर / ठीक होने के बाद फिर संक्रमित हुआ व्यक्ति

जयपुर से एक बेहद डारने वाली बात सामने आई है। यहां लोग एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद फिर से संक्रमित हो रहे है। डॉक्टर्स चिंतित हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। फिलहाल, मेडिसिन टीम ने शुरुआती जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है और कुछ जांचों के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी कि आखिर ऐसा होने की वजह क्या रही। जवाहर नगर निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद वह रिकवर हो गया और 15 मई को छुटटी दे दी गई। लेकिन, तीन दिन पहले ही उनकी तबीयत फिर खराब हो गई और निमाेनिया हो गया। अस्पताल आए और जांच की गई तो रिपोर्ट में आया कि वे फिर से कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए है।

अब 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन करेंगे

वहीं, चिकित्सा मंत्री डाॅ रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार का पूरा ध्यान टेस्टिंग पर है। विभाग ने पहले 25000 टेस्ट प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा था। उसे हासिल कर लिया है। अब अगला लक्ष्य 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने का रखा गया है। पूरे देश में अब तक 40 लाख टेस्ट हुए हैं, इनमें से राजस्थान में अब तक 5 लाख 18 हजार 350 टेस्ट किए जा चुके हैं। हमारी टेस्टिंग क्षमता शून्य से 25 हजार 150 तक जा पहुंची है।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 402 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1 हजार 991 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 817, पाली में 652, उदयपुर में 587, कोटा में 534, नागौर में 517, डूंगरपुर में 381, अजमेर में 377, झालावाड़ में 332, सीकर में 310, चित्तौड़गढ़ में 198, सिरोही में 211, टोंक में 175, जालौर में 172, भीलवाड़ा में 179, राजसमंद में 162, झुंझुनूं में 184, चूरू में 161, बीकानेर में 116, जैसलमेर में 90 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 112, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 171, धौलपुर में 72, दौसा में 73, बारां में 61, सवाई माधोपुर में 45, करौली में 33, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, श्रीगंगानगर में 11, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिले। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 47 लोग पॉजिटिव मिले।

256 लोगों की हुई मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 118 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 11, भरतपुर में 9, नागौर में 8, पाली में 7, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही और करौली में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 14 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ