न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार / प्रवासी बिहारियों के लिए राहत की खबर, नीतीश सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच परेशानी में पड़े प्रवासी बिहारियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 1:15:41

बिहार / प्रवासी बिहारियों के लिए राहत की खबर, नीतीश सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में सोमवार सुबह तक 6 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1326 हो गई है। इससे पहले रविवार की रात बारह बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार 142 और लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में सात दिन में 565 नए मरीज मिले हैं। सीतामढ़ी के सोनबरसा के लत्तीपुर में स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे एक प्रवासी की मौत सोमवार को हो गई। कोरोना के डर से शव के पास लोग नहीं जा रहे हैं। पटना राज्य में अब सबसे ज्यादा कोरोना मरीज वाला जिला बन गया है। इसने संक्रमितों की संख्या में रविवार को मुंगेर को पीछे छोड़ दिया। पटना में संक्रमितों की संख्या 164 हो गयी है। इसमें अच्छी खासी संख्या प्रवासी मजूदरों की है। रविवार को पटना में 58 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं, उनमें करीब 30 प्रवासी मजूदर हैं। दूसरे नंबर पर मुंगेर है। यहां 126 लोग संक्रमित हुए। मुंगेर में कोरोना संक्रमण का चेन लगभग समाप्त होने के बाद अब बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासियों के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। चुरंबा और जमालपुर सदर बाजार के संक्रमण चेन से जुड़े अधिकांश संक्रमित लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 3 मई के बाद से जो भी मरीज पॉजिटिव मिले हैं, वे सभी प्रवासी हैं।

coronavirus,coronavirus lockdown,nitish kumar,bihar,migrant workers,nitsh kumar news,news in hindi,hindi news

हम सभी प्रवासियों को सुरक्षित वापस लाएंगे : नीतीश कुमार

वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच परेशानी में पड़े प्रवासी बिहारियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि जितने भी प्रवासी श्रमिक बिहार आना चाहेंगे, उन सभी को राज्य सरकार वापस लाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसलिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम सभी प्रवासियों को सुरक्षित वापस लाएंगे। सरकार पूरी क्षमता से सभी इच्छुक प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इसलिए लोगों को छिपकर या पैदल आने की आवश्यकता नहीं है।

प्रवासी मजदूरों की वजह से बढ़ रहे मामले

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले बिहार के बांका खगड़िया सुपौल जिले से सामने आए हैं। पिछले आठ दिनों में अधिकतर संक्रमित बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं। प्रवासी मजूदरों में सबसे ज्यादा रविवार को बाढ़ के क्वारंटीन सेंटर में पॉजिटिव मिले। यहां एक ही दिन में कुल 17 पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद अथमलगोला से 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये भी क्वांरटीन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजूदर हैं। इसके साथ ही बेलछी सेंटर से दो और फतुहा से भी एक पॉजिटिव मिले हैं। बिहार में विभिन्न प्रखंडों में बनाये गये क्वारेंटिन सेंटरों में करीब 50 हजार से ज्यादा प्रवासी मजूदर रह रहें हैं। इनमें से सबसे ज्यादा दिल्ली से आने वाले हैं। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात समेत अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर भी यहां रह रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका