न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्द / मैं आपकी साइकिल लेकर जा रहा हूं, मैं आपका कसूरवार हूं, लेकिन मजदूर हूं और मजबूर भी, मुझे माफ कर देना

लॉकडाउन के बाद रोजी-रोटी के लिए मोहताज हुए श्रमिक अपने घरों तक पहुंचने के लिए जद्दोजेहद करते दिखाई दे रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 12:30:27

दर्द / मैं आपकी साइकिल लेकर जा रहा हूं, मैं आपका कसूरवार हूं, लेकिन मजदूर हूं और मजबूर भी, मुझे माफ कर देना

देश में कोरोना संकट से लड़ने के लिए लगाया गया लॉकडाउन मजदूरों के लिए लगातार परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। लॉकडाउन के बाद रोजी-रोटी के लिए मोहताज हुए श्रमिक अपने घरों तक पहुंचने के लिए जद्दोजेहद करते दिखाई दे रहे हैं। इसी से जुड़ी एक दास्तां भरतपुर से भी सामने आ रही है। यहां एक बेबस और मजलूम पिता की मजबूरी ने उसे चोरी करने पर मजबूर कर दिया। मोहम्मद इकबाल नाम के शख्स ने अपने दिव्यांग बेटे को 1150 किमी दूर ले जाने के लिए साइकिल चुरा ली... लेकिन दूसरी तरफ साइकिल मालिक के नाम चिट्ठी भी लिखी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस चिट्ठी में साइकिल ले जाने वाले शख्स ने अपनी मजबूरी गिनाते हुए साइकिल मालिक से माफी मांगी है। साथ ही उसे साइकिल ले जाने के लिए भी सूचित किया है। चिट्ठी में लिखा कि मैं आपका कसूरवार हूं, लेकिन मजदूर हूं और मजबूर भी। मैं आपकी साइकिल लेकर जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना...

क्या लिखा चिट्ठी में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी में श्रमिक ने नमस्ते के संबोधन के साथ लिखा है कि 'मैं आपकी साइकिल लेकर जा रहा हूं... हो सके, तो मुझे माफ कर देना जी, क्योंकि मेरे पास घर जाने का कोई साधन नहीं है... मेरा एक बच्चा है, उसके लिए मुझे ऐसा करना पड़ रहा है, क्योंकि वो विकलांग है , चल नहीं सकता, हमें बरेली तक जाना है। आपका कसूरवार , एक यात्री, एक मजदूर। चिट्ठी में साफ झलक रहा है कि कैसे एक पिता को बेटे की मजबूरी के चलते इस तरह का कदम उठाना पड़ा है।

साइकिल मालिक ने कहा - इकबाल की चिट्ठी से आंखें भर आईं

दरअसल, रारह गांव के सहनावली में रहने वाली साइकिल मालिक साहब सिंह को बरामदे से साइकिल गायब होने का पता चला। सफाई के वक्त कागज का छोटा सा टुकड़ा मिला, जिस पर इकबाल ने अपना दर्द लिखा था। साहब सिंह बताते हैं- 'इकबाल की चिट्ठी से आंखें भर आईं। साइकिल चोरी हो जाने का जो आक्रोश और चिंता थी, वह अब संतोष में बदल गई है। मेरे मन में इकबाल के प्रति कोई द्वेष नहीं है, बल्कि यह साइकिल सही मायने में किसी के दर्द के दरिया को पार करने में काम आ रही है। इकबाल ने बेबसी में यह दुस्साहस किया, जबकि बरामदे में और भी कई कीमती चीजें पड़ी थीं, लेकिन उसने किसी भी चीज के हाथ नहीं लगाया।'

मोहम्मद इकबाल कौन था कहां से आया था... क्या करता था... बरेली में उसे कहां जाना था... इसका कोई पता नहीं चल सका, लेकिन वह उन हजारों मजदूरों में से एक हैं, जो लॉकडाउन में अपनी रोजी-रोजी छिनने के बाद अपने घर पहुंचने की जद्दोजहद में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ