न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बस से पश्चिम बंगाल जा रही महिला ने रास्ते में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, इलाज न मिलने से दोनों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में हापुड़ से पश्चिम बंगाल जा रही एक गर्भवती महिला ने बस में प्री-मेच्योर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 5:32:27

बस से पश्चिम बंगाल जा रही महिला ने रास्ते में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, इलाज न मिलने से दोनों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में हापुड़ से पश्चिम बंगाल जा रही एक गर्भवती महिला ने बस में प्री-मेच्योर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। लेकिन उचित समय में इलाज न मिलने की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद से दंपती का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके साथ निकले श्रमिक भी उन्हें बरेली में छोड़कर अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।

दरअसल, पश्चिम बंगाल का रहने वाला मिथुन मियां उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से भट्ठा बंद हो गया। जिससे उनके सामने खाने का संकट खड़ा हो गया। इसलिए मिथुन व उसके 40 साथियों ने अपने राज्य जाने का फैसला लिया और ऑनलाइन आवेदन किया। लेकिन काफी दिन तक इन्तेजार करने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली तो उन लोगों ने मिलकर निजी बस करने का फैसला लिया और 1.25 लाख रुपए में निजी बस की बुकिंग की। जिसमें सवार होकर सभी मजदूर शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए।

coronavirus,lockdown,migrant woman,west bengal,twins died,news

छह माह की गर्भवती थी फातिमा, दो बेटियों को दिया था जन्म

मिथुन ने बताया कि उसकी पत्नी फातिमा छह माह की गर्भवती थी। वह भी बस में साथ थी। बस बरेली जिले में बिथरी इलाके में नेशनल हाईवे पर पहुंची तभी फातिमा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। ऐसे में बस में मौजूद लोग कुछ समझ सकते उससे पहले ही फातिमा ने दो बेटियों को जन्म दे दिया। जिसमें एक मृत पैदा हुई। एंबुलेंस की मदद से फातिमा व उसके बच्चों को जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां दूसरी नजवात ने भी दम तोड़ दिया। जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ। वर्षा ने कहा- महिला ने 6 महीने के जुड़वा मृत बच्चों को जन्म दिया था। महिला का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ