न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, केजरीवाल सरकार ने टाला ये प्रस्ताव

सरकार ने 70% कोरोना सेस वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि इस सबंध में कोई औपचारिक अधिसूचना नहीं जारी की गई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 May 2020 6:34:35

 दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, केजरीवाल सरकार ने टाला ये प्रस्ताव

दिल्ली में शराब के दामों को कम करने के प्रस्ताव को फिलहाल केजरीवाल सरकार ने टाल दिया है। दरअसल, लॉकडाउन 3.0 के दौरान दिल्ली में शराब की बिक्री शुरू हुई थी। 4 मई को शराब की दुकानों पर ऐसी भीड़ उमड़ी की सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ीं। पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। इसके बाद केजरीवाल सरकार ने शराब पर 70% कोरोना सेस लगा दिया था। शराब पर कोरोना चार्ज लगाए जाने के बाद भी ठेकों पर कई दिनों तक भीड़ देखी गई। अब खबर थी कि सरकार ने 70% कोरोना सेस वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि इस सबंध में कोई औपचारिक अधिसूचना नहीं जारी की गई थी।

दरअसल, आबकारी विभाग ने यह सुझाव दिल्‍ली सरकार को दिया है कि सरकार को शराब पर से कोरोना टैक्‍स हटा लेना चाहिए। मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली के आसपास के राज्‍यों में शराब के दाम काफी कम है। तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इससे कालाबाजारी बढ़ रही है। आसपास के राज्‍यों से यहां शराब की अवैध आपूर्ति होने से सरकार को टैक्‍स का नुकसान हो रहा है। इस कारण सरकार फिर से कोरोना टैक्‍स हटाने पर विचार कर रही है।

लॉकडाउन में दिल्ली से शराब तस्करी के भी कई मामले सामने आए। तस्करों ने लॉकडाउन के दौरान ज्यादा फायदे के लिए दिल्ली में शराब की तस्करी के लिए नए-नए तरीके निकाले। गाड़ियों में सब्जी लादने के बहाने से भी तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आए। तिगरी थाना पुलिस ने ऐसे तस्करों को हाल ही में पकड़ा था।

शराब की दुकानें बंद करने से इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानों को बंद करने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद करने से जुड़ी जनहित याचिका पर कहा कि राज्य और केंद्र सरकार इस मामले में खुद निर्णय लें। फिलहाल कोर्ट इस मामले में निर्णय लेने के पक्ष में नहीं है। हालांकि हाईकोर्ट ने दिल्ली और केंद्र सरकार को यह हिदायत दी थी कि ध्यान रहे कोरोना काल में शराब की बिक्री के दौरान दुकानों पर भीड़ ना हो सरकार इस जिम्मेदारी का गंभीरता से पालन करें, क्योंकि भीड़ बढ़ने की स्थिति में कोरोना संक्रमण को लेकर कई घातक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ