न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन 5.0 / धार्मिक स्थलों को खोलने की मिल सकती है छूट

कोरोना संकट के मद्देनजर देश में लॉकडाउन 4.0 चल रहा है। लॉकडाउन 4.0 31 मई तक चलने वाला है ऐसे में देशे में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन 5.0 की तैयारियां शुरू हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 3:15:23

लॉकडाउन 5.0 / धार्मिक स्थलों को खोलने की मिल सकती है छूट

कोरोना संकट के मद्देनजर देश में लॉकडाउन 4.0 चल रहा है। लॉकडाउन 4.0 31 मई तक चलने वाला है ऐसे में देशे में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन 5.0 की तैयारियां शुरू हो गई है। खबर है कि लॉकडाउन 5.0 को लेकर जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करने वाले है। लॉकडाउन 5.0 में कोरोना प्रभावित 11 शहरों को छोड़कर बाकी देश में छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

खबर है कि लॉकडाउन 5.0 11 शहरों पर केंद्रित होगा, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता शामिल हैं। बता दे, देश के कुल कोरोना केस का 70% केस इन्ही 11 शहरों से है। 5 शहरों (अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता, मुंबई) में तो कुल केस के 60% मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

खुल सकते है धार्मिक स्थल

लॉकडाउन 5.0 में केंद्र की ओर से धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट दी जा सकती है, लेकिन नियम और शर्तें लागू रहेंगी। ऐसे में धार्मिक स्थल पर कोई भी मेला या महोत्सव करने की इज्जाजत नहीं होगी। साथ ही अधिक संख्या में लोग इकट्ठा नहीं होंगे। मास्कर पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग जरुरी होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को बताया कि 31 मई के बाद हम राज्य के सभी मंदिर, मस्जिद और चर्च खोलने जा रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके लिए इजाजत मांगी है। देखते हैं, वहां से क्या जवाब आता है।

खुल सकते है सैलून और जिम

इसके साथ ही लॉकडाउन 5.0 में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में सैलून और जिम भी खोलने की इज्जाजत मिल जाएगी, सिर्फ कंटेनमेंट जोन छोड़कर। हालांकि, इस चरण में किसी स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। साथ ही माल और मल्टीप्लैक्स को भी बंद रखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन 5.0 में शादी और अंतिम संस्कार में कुछ और लोगों को शामिल होने की छूट दी जा सकती है। खबर है कि लॉकडाउन 5.0 दो हफ़्तों के लिए होगा।

आपको बता दे, देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां, 1 लाख 52 हजार से ज्यादा केस अब तक सामने आ चुके है। पिछले 24 घंटों में दिल्‍ली में रिकॉर्ड 792 नए मामले सामने आए। दिल्ली सरकार ने बताया कि अब राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 15 हजार 275 हो गई है। 7,690 ऐक्टिव केस हैं। अब तक 7264 मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। अब तक 303 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्‍ली में इससे पहले 22 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 660 मरीज सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अब तक 4,337 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले, मंगलवार को महाराष्ट्र में 2091, तमिलनाडु में 646, गुजरात में 361, दिल्ली में 412 और मध्यप्रदेश में 165 संक्रमित मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका