न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन 4.0 / कन्टेन्मेंट जोन को छोड़कर 21 मई के बाद बंगाल में खुलेंगे सभी बड़े स्टोर्स : ममता बनर्जी

लॉकडाउन 4 को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैसला लिया है कि 21 मई के बाद कन्टेन्मेंट जोन को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर बड़े स्टोर्स खोल दिए जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 5:22:03

लॉकडाउन 4.0 /  कन्टेन्मेंट जोन को छोड़कर 21 मई के बाद बंगाल में खुलेंगे सभी बड़े स्टोर्स : ममता बनर्जी

लॉकडाउन 4 को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैसला लिया है कि 21 मई के बाद कन्टेन्मेंट जोन को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर बड़े स्टोर्स खोल दिए जाएंगे। साथ ही 27 मई से ऑटोरिक्शा की सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। हालांकि एक ऑटोरिक्शा में 2 लोगों के बैठने की अनुमति होगी। आपको बता दे, केंद्र सरकार ने कल रविवार को लॉकडाउन 4 के ऐलान के साथ ही राज्य सरकारों को अपने स्तर पर लॉकडाउन पर फैसला लेने का अधिकार दिया था।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि राज्य में अंतर-जिला बस सेवाएं 21 मई से फिर से शुरू हो जाएंगी। सैलून और पॉर्लर के खोलने के बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सैलून और पॉर्लर पूरी तरह से सैनिटाइज किए जाने के बाद ही खोले जाने चाहिए।

नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा

इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू को बंगाल सरकार ने मानने से साफ इंकार कर दिया है। बंगाल सरकार ने साफ किया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के बावजूद राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया नहीं जाएगा। नाइट कर्फ्यू के तहत लोगों के शाम 7 बजे के बाद से सुबह 7 बजे तक निकलने पर रोक है।

साथ ही राज्य सरकार ने ऑफिस खोलने को लेकर भी ऐलान कर दिया है और ममता बनर्जी ने कहा कि एक दिन के अंतराल पर सरकारी और निजी ऑफिस खुलेंगे। अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी प्रवासी श्रमिकों से कुछ धैर्य रखने का आग्रह करती हूं। हम हर संभव व्यवस्था कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमने 105 ट्रेनें बुक कर रखी हैं जिसमें 15 ट्रेनें पहले ही राज्य में पहुंच चुकी हैं। हम जल्द ही 120 और ट्रेनों को चलवाने की व्यवस्था करेंगे।

मध्य प्रदेश / शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, प्रवासी मजदूरों के लिए करी ये अपील

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका