न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से दुनिया भर में 17000 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है। इस महामारी से अब तक 3.8 लाख से ज्यादा लोग चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 17000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Mar 2020 6:36:26

कोरोना से दुनिया भर में 17000 से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है। इस महामारी से अब तक 3.8 लाख से ज्यादा लोग चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 17000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं। यहां मरने वालों की संख्या 6,000 के पार चली गई है। यहां 63,927 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इटली में कोरोना वायरस के 7432 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। भारत में 500 से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

पाकिस्तान में सड़क पर उतरी सेना

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से निपटने के लिए वहां की सेना को मैदान में उतार दिया गया है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस पॉजिटिव केसों की संख्या 875 हो गई है। आर्मी प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिकार ने कहा कि सेना संघीय और राज्य सरकार को उसके काम में मदद करेगी। पाकिस्तान में इस्लामाबाद की सड़कों पर सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।

फ्रांस में 860 की मौत

कोरोना वायरस के कारण फ्रांस में 860 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने बताया कि 20,123 लोग फ्रांस में कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 8600 से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती हैं तो 2082 लोग आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, यहां 2200 लोग ठीक हो चुके हैं।

चीन में खुले 500 सिनेमा हॉल, नहीं बिका एक भी टिकट

चीन में 500 से ज्यादा सिनेमाघर दोबारा खोले गए लेकिन एक भी टिकट नहीं बिका। चीन में कुल 70000 से ज्यादा सिनेमाघर हैं। हालात सामान्य होता देख इन्ही में से 500 को खोला गया था। सोमवार को 507 सिनेमाघरों को खोला गया था। ये सारे चीन के भीतरी इलाकों में स्थित हैं, जहां कोरोना के नए केस नहीं पाए गए। चीन के दो प्रोविंस- फूजिआन और गुंआंगडॉंग में शुक्रवार को इन सिनेमाघरों में एक भी टिकट नहीं बिका। कुल कमाई 2000 डॉलर से भी कम थी।

श्रीलंका में 86 लोग संक्रमित

श्रीलंका में अब तक 86 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। श्रीलंका में कोरोना वायरस से संक्रमित पहले व्यक्ति को पूरी तरह ठीक होने के बाद सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं 227 लोगों को निगरानी में रखा गया है। राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे के कार्यालय ने शुक्रवार को सोमवार तक के लिये राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया था, जिसे सोमवार को और बढ़ा दिया गया।

ईरान में कोरोना वायरस से 127 और लोगों की मौत

ईरान में सोमवार को कोरोना वायरस से 127 और लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही देश में इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की तादाद 1,812 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोचे जहांपौर ने कहा कि ईरान में पिछले 24 घंटे में 1411 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,049 हो गई। हालांकि यहां 8,376 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रशासन ने ईरान में कोई यात्रा पाबंदी या लॉकडाउन नहीं लगाया है जहां तीन अप्रैल तक नवरोज की छुट्टी है।

अमेरिका में एक दिन में सामने आए 10000 से ज्यादा केस

अमेरिका (America) में एक ही दिन में कोरोना वायरस के 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद Covid-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 46371 तक पहुंच गयी। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चिकित्सा आपूर्ति और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की जमाखोरी को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अमेरिका में पहली बार कोरोना वायरस के कारण एक दिन में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और सोमवार की रात तक मृतकों की संख्या बढ़कर 550 तक पहुंच गयी। ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए चेतावनी दी कि उनकी सरकार महत्वपूर्ण मेडिकल और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के साथ-साथ सेनेटाइजर तथा मास्क आदि की जमाखोरी और कीमतें बढ़ा कर बेचे जाने पर सख्त कार्रवाई करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर