न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजीब सजा / मास्क नहीं पहनने वालों को खोदनी पड़ेगी कोरोना से मारे गए लोगों की कब्र

ईस्ट जावा के गेरसिक रीजेंसी के आठ लोगों को मास्क पहनने से इनकार करने के बाद पास के ही नॉबबेटन गांव में एक सार्वजनिक कब्रिस्तान में कब्र खोदने की सजा दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 4:15:09

अजीब सजा / मास्क नहीं पहनने वालों को खोदनी पड़ेगी कोरोना से मारे गए लोगों की कब्र

दुनिया में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 94 लाख 34 हजार 021 हो चुका है। ठीक होने वालों की संख्या भी अब 2 करोड़ 12 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, महामारी में मरने वालों की संख्या 9 लाख 32 हजार से ज्यादा हो गई है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बचने के लिए विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) समेत सभी संस्थाओं ने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए नियम बनाए हुए हैं। हालाकि, कई लोग इस वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे है। ये लोग बिना मास्क के घूम रहे है ऐसे लोगों को सजा देने के लिए सरकारों द्वारा अलग-अलग तरीके निकाले जा रहे है। इंडोनेशिया (Indonesia) में ऐसे ही लोगों के लिए मास्क न पहनने पर एक बेहद अलग तरह की सजा का ऐलान किया गया है। इंडोनेशिया के ईस्ट जावा प्रांत के प्रशासन ने मास्क न पहनने वाले लोगों को सजा के तौर पर कोरोना वायरस से मरे लोगों की कब्र खोदने का आदेश दिया है। ईस्ट जावा के गेरसिक रीजेंसी के आठ लोगों को मास्क पहनने से इनकार करने के बाद पास के ही नॉबबेटन गांव में एक सार्वजनिक कब्रिस्तान में कब्र खोदने की सजा दी गई।

बता दें कि यहां किसी को भी कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत नहीं है। इसी के बाद से कब्र खोदने वाले लोगों को ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है। कोर्म जिला के प्रमुख स्यूनो ने कहा कि हमारे पास कब्र खोदने वाले लोगों की कमी है इसलिए नियम तोड़ने वाले लोगों को इस काम में लगाया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि इस सजा से भविष्य में लोग मास्क न पहनने की गलती नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक दो लोगों को एक कब्र खोदने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि इंडोनेशिया में अब तक कोरोना वायरस के 218,382 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी जकार्ता में भी 54,220 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि ईस्ट जावा में कोरोना के अब तक 38,088 मरीज मिले हैं। उधर इंडोनेशिया में कोरोना से मरने वालों की तादाद 8,723 तक पहुंच गई है। जकार्ता में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को दो सप्ताह के लिए कोविड-19 पाबंदियां लागू हो गईं। पुलिस बिना मास्क पहने बाइक सवार लोगों पर सख्ती बरत रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत